झांसी में बिजली मीटर बदलने पहुंचे के जेई के साथ एक युवती ने की अभद्रता

झांसी

झांसी में बिजली मीटर बदलने पहुंची टीम के जेई के साथ युवती द्वारा थप्पड़ मारने व अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट करने वाली युवती सपना तोमर कभी चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर की नातिन बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने जेई की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर 1 मिनट 10 सेकेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गली नजर आ रही है और वहां भीड़ लगी हुई है. यहां कुछ बिजली विभाग के कर्मचारी भी काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तभी वहां एक युवती आती है और एक युवक को थप्पड़ मारते हुए उसे धक्का देने लगती है. यह देख मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच बचाव करने लगते हैं.

वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का बताया गया है. वीडियो में पिट रहा युवक बिजली विभाग का जेई विभव कुमार रावत है. जेई विभव कुमार रावत ने बताया कि 33/11 केबी विद्युत उपकेन्द्र बबीना क्षेत्र में डिजिटल मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. बुधवार 4 जून को पंजाबी कॉलोनी में भी मीटर बदले जा रहे थे. इसी दौरान वहां रहने वाली सपना तोमर पुत्री शिवराम तोमर ने अभद्रता करते हुए उनके मोबाइल को तोड़ दिया. इसके बाद थप्पड़ मारते हुए धक्का देने लगी. किसी प्रकार मामले को शांत कराया गया. फिलहाल, एफआईआर दर्ज करा दी गई है.

बताया जा रहा है कि आरोपी सपना तोमर चंबल के कुख्यात बागी पान सिंह तोमर की नातिन है. बागी पान सिंह तोमर ने फौजी से एथलीट तक का सफर 1960 तक तय किया. इसके बाद गांव पहुंचे पान सिंह का जमीन को लेकर परिवार से विवाद हुआ और वह बागी बन गया. वह चंबल रेंज में आतंक का पर्याय बन गया. पान सिंह का बेटा शिवराम सिंह तोमर भी आर्मी में भर्ती हो गया और रिटायरमेंट के बाद वह परिवार के साथ झांसी के बबीना में रहने लगा. परिवार आज भी बबीना के पंजाबी कॉलोनी में रह रहा है.

वहीं सपना तोमर की मानें तो बिजली विभाग टीम ने बिना सूचना दिए उनका मीटर बदलना शुरु कर दिया था और रुपयों की मांग कर रहे थे. जिसे देने से मना किया तो उनके साथ अभद्रता की गई, जिसके जवाब में उन्होंने मारपीट की. उधर, बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जेई की शिकायत पर आरोपी सपना तोमर के खिलाफ धारा 121 (1), 132, 115 (2), 352 और 324 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति