यूपी के बरेली में चल रहा था सेक्स रैकेट, कॉलगर्ल समेत चार गिरफ्तार, घंटों के हिसाब से बुक होता था कमरा

बरेली
यूपी के बरेली में सीओ प्रथम और प्रेमनगर पुलिस ने राजेंद्रनगर में कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से घर की मालकिन, एक कॉलगर्ल और दो दलालों को गिरफ्तार करके पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार सुबह इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने सूचना दी कि राजेंद्रनगर के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर छापा मारकर वहां से दो महिला और दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में सामने आया कि एक महिला मकान की मालकिन है, जो विधवा है और देह व्यापार के लिए कमरा, बिस्तर आदि उपलब्ध कराती है। दूसरी महिला नवाबगंज के गांव की रहने वाली है, जो देह व्यापार करती है। दो युवक नवाबगंज के गांव अधकटा रब्बानी निवासी मोहम्मद सोहेल और सुर्खा बानखाना के सुमित सागर निकले। उन दोनों ने बताया कि देह व्यापार के लिए वे दोनों ग्राहक लेकर वहां आते थे। मकान की तलाशी में पुलिस ने तमाम आपत्तिजनक सामग्री भी वहां से बरामद की है।

मकान मालकिन ने पूछताछ में बताया कि सोहेल व सुमित सागर वेश्यावृत्ति के लिए ग्राहक लेकर आते हैं और वह दूसरी महिला के साथ मिलकर कॉलगर्ल बुलाती है। जगह उपलब्ध कराने के बदले वह हर घंटे पांच सौ से एक हजार रुपये तक वसूल करती है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति