हाइटेंशन विद्युत लाइन से टकराई वैष्णो देवी से लौटी श्रद्धालुओं से भरी बस, एक की मौत, 3 गंभीर

हाथरस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में वैष्णो देवी से लौटी श्रद्धालुओं से भरी खड़ी बस हाइटेंशन विद्युत लाइन से टकराई जिसके बाद बस में करंट उतर गया। बस में सवार करीब 20 श्रद्धालु विद्युत करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए आगरा ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मृतक की पहचान कजरौठी निवासी संजय कुमार उम्र 40 वर्षीय के रूप में हई है।

वही हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि वैष्णो देवी से लौटने के बाद बस जैसे ही सादाबाद में स्थित प्राइवेट बस स्टेंड पर खड़ी हुई,तीन यात्री बस के ऊपर सामान उतारने के लिए चढ़े। तभी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। संजय कुमार कुमार का हाथ विद्युत लाइन से टच हो गया। उसे करंट लगते ही पुरे बस में करंट उतर गया। उसके साथ चढ़े दो लोग भी करंट से गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे को देख मौके पर चीख पुकार मच गई। संजय के गिरते ही करंट का असर खत्म हुआ। बस से सभी यात्री किसी तरह बाहर निकले। पुलिस को सूचना दी गई। डाघायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने संजय को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों की स्थिति गंभीर देख आगार रेफर कर दिया।

आपको बता दे कि हादसा हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड का है। जहां आज दोपहर एक प्राइवेट बस में हादसा हो गया।बस हाइटेंशन विद्युत लाइन से टच हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई।बस में सवार यात्री ने बताया कि बस में कुल 65-70 यात्री सवार थे। यह बस करीब 8 दिन पहले सादाबाद, कजारौठी, बिसावर, मई, एत्मादपुर और आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णो देवी और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए गई थी और आज ही वापस लौट कर आई थी तभी यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसपी हाथरस चिरंचीवी नाथ सिन्हा और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य शुरू कर दिया।मामूली रूप से झुलसे श्रद्धालुओं का सीएचसी सादाबाद में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जनप्रतिनिधियों ने सादाबाद सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने मृतक के परिजनों और घायलों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति