रोबोटिक साइंस में रोजगार की अपार संभावनाएं

तकनीक के क्षेत्र में विकास काफी तेजी से हो रहा है। यही वजह है कि आजकल रोबोट का इस्तेमाल तकरीबन हर फील्ड में होने लगा है। ज्यादातर रोबोट की संरचना मानव की तरह ही होती है। इसे बिल्कुल मानवीय अंगों के काम करने के तौर-तरीकों के आधार पर बनाया जाता है। रोबोट की बढ़ती उपयोगिता के कारण रोबोटिक्स के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं काफी तेजी से बढ़ी हैं।

इस फील्ड में एंट्री कैसे होती है?
रोबोटिक्स के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस की अच्छी नॉलेज या डिग्री जरूर होनी चाहिए। रोबोटिक एक तरह से लॉन्ग टर्म रिसर्च ओरिएंटेड कोर्स है। इस क्षेत्र से जुड़े कुछ स्पेशलाइजेशन कोर्स भी कर सकते हैं, जैसे ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, एडवांसड रोबोटिक्स सिस्टम। इस तरह के कोर्स कई इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा, स्पेशलाइजेशन के लिए पोस्ट ग्रेजुएट लेवॅल कोर्स भी कर सकते हैं। आमतौर पर मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, कम्प्यूटर साइंस से ग्रेजुएट कर चुके स्टूडेंट्स इस कोर्स के लिए बेहतर हैं।

जॉब की क्या संभावनाएं हैं?
इस क्षेत्र में ट्रेंड प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। भेल, बीएआरसी और सीएसआईआर फ्रेश ग्रेजुएट की नियुक्ति बतौर वैज्ञानिक करता है। आप चाहें तो पोस्टग्रेजुएशन स्तर पर स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। माइक्रोचिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए इंटेल जैसी कंपनी में बतौर रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्पे शलिस्टह के तौर पर नियुक्ति करती है। इसके अलावा, इसरो और नासा में भी रोबोटिक्स के स्पेलशलिस्टस की नियुक्तियां की जाती हैं। वैसे, इस फील्ड में इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर एंड सॉफ्टवेयर फील्ड से जुड़े लोगों की जरूरत अधिक होती है।

रोबोट का इस्तेमाल
युद्ध क्षेत्र में रोबोट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। यूएवी (अनमैंड एरियल व्हीकल) रिमोट द्वारा नियंत्रित विमान है, जैसे अमेरिकन सेना का ड्रोन विमान अंतरिक्ष में खोज करने के लिए नासा ने कई रोबोट विकसित किए हैं। इन रोबोट को विकसित करने के पीछे नासा का मुख्य मकसद है कि मनुष्यों को अंतरिक्ष की किसी भी खतरनाक स्थिति से बचाया जा सके। ऑपरेशन करने के लिए बेहर स्किल के साथ बेहतर नियंत्रण की आवश्यकता होती है। कई यूरोपियन कंपनियां सोलर पैनल बनाने में रोबोट का इस्तेमाल कर रही हैं।

 

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति