UPSC का जल्द जारी होगा परीक्षा का रिजल्ट, उम्मीदवार upsc.gov.in पर देख सकेंगे परिणाम

नई दिल्ली 
दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के परिक्षार्थियों के इंतजार की घड़ी जल्द समाप्त होने वाली है। UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। पिछले रुझानों के आधार पर सीएसई रिजल्ट 2025 आमतौर पर परीक्षा के लगभग दो सप्ताह बाद जारी किए जाते हैं। हालांकि आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट की सटीक तिथि और समय के बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
 
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा परिणाम 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन करने के लिए अपनी पहचान संबंधी जानकारी भरें।

स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें।
भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

25 मई को हुआ था एग्जाम
UPSC प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा 25 मई (रविवार) को दो सत्रों में आयोजित हुई थी। इसमें दो वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र थे, प्रत्येक की अवधि दो घंटे और 200 अंक थे। पिछले कुछ सालों के रुझानों के आधार पर माना जा रहा है कि इस साल भी 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा दी होगी। आमतौर पर आयोग परीक्षा के 15 दिन के भीतर परिणाम घोषित करता है। पिछले सालों की बात करें तो 2023 में परीक्षा 28 मई को हुई थी और रिजल्ट 12 जून को आया, जबकि 2024 में 16 जून को परीक्षा हुई और 1 जुलाई को रिजल्ट जारी हुआ। इसी आधार पर इस साल भी जून के दूसरे हफ्ते में परिणाम आने की प्रबल संभावना है।

रिजल्द के बाद क्या होगा अलगा कदम?
जो उम्मीदवार UPSC CSE प्रीलिम्स 2025 में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Mains 2025) में बैठने का मौका मिलेगा। फिलहाल, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर GS Paper 1 और GS Paper 2 के प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही UPSC ने हाल ही में अपना ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल भी अपडेट किया है, जहां अब चार चरणों में पंजीकरण प्रक्रिया को पहले से बेहतर और सुविधाजनक बनाया गया है। इस नए सिस्टम का लिंक https://upsconline.nic.in है।

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति