आज भी 150 मकान और दुकानों को तोड़ेगा नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता

रायपुर/बिलासपुर

नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है. रविवार की सुबह 5 बजे अरपा पार शनिचारी बाजार में निगम का अतिक्रमण दस्ता बुल्डोजर लेकर पहुंचा और चांटीडीह में 75 से अधिक सब्जी दुकानों के चबूतरों को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही रपटा से अमरैया चौक तक अतिक्रमण कर बनाए गए 20 मकानों और दुकानों को भी तोड़ा गया. इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और पास की शराब दुकान को भी हटाने की मांग की.

बिलासपुर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी. अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा, जिसमें अमरैया चौक से अपोलो अस्पताल तक 150 मकान और दुकानों को तोड़ा जाएगा. निगम आयुक्त अमित कुमार ने कहा, “सब्जी बाजार को पीछे शिफ्ट किया जा रहा है. प्रभावित 75 सब्जी विक्रेताओं को मौके पर ही चबूतरे आवंटित किए गए हैं. वैकल्पिक व्यवस्था भी जल्द की जाएगी.”

हंगामे के बीच कार्रवाई: सुबह 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में विक्रेताओं को सामान हटाने का मौका तक नहीं मिला. कई सब्जी विक्रेताओं को पास की खाली जगह पर शिफ्ट किया गया, लेकिन सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने से वे नाराज हैं. बाजार के पास शराब दुकान के सामने अतिक्रमण को छोड़ने पर भी लोगों ने हंगामा किया.

निगम की सफाई: अतिक्रमण शाखा प्रभारी प्रमिल शर्मा ने बताया, “रपटा से अमरैया चौक तक 75 अतिक्रमण, जिसमें सब्जी दुकानें, गुमटियां और ठेले शामिल हैं, हटाए गए. 20 मकान और दुकानों को भी तोड़ा गया. यह कार्रवाई आज भी जारी रहेगी.” निगम ने दावा किया कि सब्जी विक्रेताओं को बाजार के पीछे दुकान लगाने की अनुमति दी गई है और उनके लिए जल्द स्थायी समाधान निकाला जाएगा.

स्थानीय लोगों का गुस्सा: कार्रवाई के दौरान लोगों ने निगम के रवैये पर सवाल उठाए. उनका कहना है कि बिना पर्याप्त नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक बुल्डोजर चलाना अन्यायपूर्ण है. कुछ विक्रेताओं ने कहा, “हमारी रोजी-रोटी छीन ली गई, और शराब दुकान को क्यों नहीं हटाया गया?”

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति