मनीष सिसोदिया ने ACB से काटी कन्नी, बिजी हूं, नहीं आ सकता, क्लासरूम घोटाले में देना है जवाब

नई दिल्ली
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के सामने पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए। आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता को दिल्ली सरकार के स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में कथित घोटाले को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सिसोदिया ने एसबी को भेजे अपने जवाब में खुद को बिजी बताया।

एसीबी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं मनीष सिसोदिया और लोक निर्माण विभाग के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को पूछताछ के लिए बुलाया था। जैन शुक्रवार को एसीबी के सामने पेश हुए, जबकि सिसोदिया को सोमवार को पेश होना था। एसीबी ने जैन से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एसीबी के सूत्रों ने कहा, 'मनीष सिसोदिया के वकील ने हमें सूचना दी कि वह आज नहीं आ सकेंगे। उन्हें दोबारा दोबारा बुलाया जाएगा।' पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिसोदिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त थे और इस वजह से एसीबी के पास नहीं जा पाएंगे। उन्होंने बताया कि सिसोदिया के वकील ने जांच एजेंसी को अपना जवाब भेज दिया है।

एसीबी ने 30 अप्रैल को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी जिसके बाद समन जारी किए गए थे। ‘आप’ के दोनों नेताओं के खिलाफ दिल्ली सरकार के स्कूलों में 12,000 से अधिक कक्षाओं या अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में 2,000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इससे पहले मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले में भी लंबे समय तक जेल में बंद रहे हैं। वह फिलहाल जमानत पर हैं और दिल्ली में पार्टी की हार के बाद पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति