उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा, जाने कब से मिलेगी राहत

नई दिल्ली 
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मॉनसून जिस रफ्तार से शुरुआत में बढ़ रहा था, उसकी गति में कमी आई है। पहाड़ी राज्यों समेत उत्तर भारत के इलाकों में 13 जून तक हीटवेव का कहर देखने को मिलने वाला है। हालांकि, उसके बाद इसमें कमी आएगी, जिससे गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में इसके बाद बारिश हो सकती है, जोकि खुशखबरी से कम नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी के बीच 13 जून से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है। इसकी वजह से उत्तर भारत के मौसम में बदलाव आएगा। दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, माहे, कर्नाटक, लक्षद्वीप में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने वाली है। वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा में 11 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में 12-15 जून को भारी से बहुत भारी बरसात होगी। वहीं, केरल और माहे में 14-16 जून के बीच बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पश्चिमी भारत की बात करें तो मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़, कोंकण, गोवा में 11 जून, गुजरात में 14-16 जून, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा में 12-14 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश रहने वाली है। गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में 11-17 जून, मराठवाड़ा में 11-14 जून के बीच भारी बारिश होगी।

पूर्वी व मध्य भारत की बात करें तो सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा में 11-13 जून, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड में 11-15 जून को बरसात, आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को लेकर अपडेट है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 12-17 जून, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 13-17 जून, राजस्थान में 14-17 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तराखंड में 11-17 जून के बीच भारी बारिश होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति