अवैध रेत खनन : पत्रकारों के लामबद्ध होने के बाद कलेक्टर-एसपी एक्शन मोड में, माइनिंग अधिकारी को शोकॉज नोटिस

गरियाबंद

पितई बंद में संचालित अवैध रेत खदान की जानकारी लेने गए पत्रकारों ने माफिया के गुर्गों के हमले के बाद कलेक्टर और एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी. इस पर अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने जिला खनिज अधिकारी रोहित साहू को शोकॉज नोटिस भेजकर अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर जवाब तलब किया है.

जिले में देवभोग के पुराना पानी घाट को छोड़ दिया जाए तो जिले में 17 से ज्यादा अवैध रेत खदान धड़ल्ले से जारी थे. सोमवार के घटना के बाद आधा से ज्यादा बंद हो गए थे. पर बहुत सी खदानें अब भी जारी है, जिसे पूरी तरह से बंद कराने की मांग पत्रकार संगठन ने की है.

पत्रकारों की मांग पर कलेक्टर यूईके और एसपी निखिल राखचे ने भरोसा दिलाया है कि अवैध खदानों तक हाइवा न जा सके इसके लिए वहां स्ट्रक्चर बना कर मार्ग को अवरुद्ध किया जाएगा. जहा अस्थाई रैंप बनाए गए उसे तोड़ा जाएगा. इसके साथ जिस पंचायत में यह गतिविधि जारी है, वहां के पंचायतों को अलर्ट किया जाएगा. मंगलवार शाम को ही कलेक्टर ने सभी तहसीलदार और एसडीएम को पत्र लिख अवैध रेत खदान रोकने के निर्देश जारी किया है.

पीएम आवास बनाने वाले को दी जाएगी छूट
कलेक्टर भगवान सिंह यूईके ने कहा कि पीएम आवास 33 फीसदी पूर्ण हुए है. ऐसे में उनके आवास की प्रगति लाने उन्हें रेत बगैर रॉयल्टी का ही उपलब्ध होगा. अगर कोई आवास वालों के रेत परिवहन में रोडा डालेगा तो कार्रवाई होगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति