रायपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण, विधायक राजेश मूणत और मेयर मीनल चौबे ने लिया सौंदर्यीकरण, चौपाटी और स्विमिंग पूल का जायज़ा

रायपुर

आज सुबह 8:30 बजे रायपुर शहर में चल रहे कुछ प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की शुरुआत राजकुमार कॉलेज के सामने से हुई, जहाँ से NIT के आगे तक हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य को देखा गया। इस दौरान रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, *महापौर श्रीमती मीनल चौबे, *सभापति सूर्यकांत राठौर, *आयुक्त विश्वदीप और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

इसके बाद टीम ने उस जगह का दौरा किया जहाँ नई चौपाटी बनाई जानी है। नगर निगम ने फैसला लिया है कि वर्तमान चौपाटी को वहाँ शिफ्ट किया जाएगा ताकि शहर को एक साफ़-सुथरा और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल मिल सके।

निरीक्षण के आखिरी चरण में सभी अधिकारी अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल के स्थल पर पहुँचे। इस पूल को ऐसे डिजाइन किया जा रहा है कि इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें।

विधायक श्री राजेश मूणत ने कहा
"शहर के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाएँ और सार्वजनिक स्थानों को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। इससे रायपुर को एक नया और बेहतर रूप मिलेगा।"

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा
"शहरवासियों को अच्छी सुविधाएं मिले, इसके लिए नगर निगम पूरी मेहनत से काम कर रहा है। नई चौपाटी और स्विमिंग पूल जैसे प्रोजेक्ट रायपुर को और बेहतर बनाएंगे।"

नगर निगम ने बताया कि ये सभी काम तय समय पर पूरे किए जाएंगे ताकि जनता को जल्दी ही इनका लाभ मिल सके।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति