बहू को बांझ बोलकर बेटे की दूसरी शादी करवाने वाली सास की हत्या, बहू गिरफ्तार

 

बालोद

दो दिन पहले सास की हत्या करने वाली बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शादी के 8 साल बाद भी बहू को बच्चा नहीं होने से सास उन्हें बांझ बोलकर बेटे को दूसरी शादी करने कहती रहती थी. रोज-रोज के ताने से तंग होकर बहू ने कुल्हाड़ी से वारकर सास को मौत के घाट उतारा था. पुलिस ने आरोपी बहू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पूरी घटना बालोद थाना क्षेत्र के बघमरा गांव की है.

10 जून को बालोद पुलिस को ग्राम बघमरा में गीता देवांगन की लाश खून से लथपथ घर में पड़ी होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पहुंचकर मृतिका के शव को पीएम के लिए भेजकर मकान का बारीकी से निरीक्षण किया. घर वालों और आस पड़ोस से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतिका के बहु खिलेश्वरी देवांगन पर बालोद पुलिस को संदेह हुआ, जिसको हिरासत में लिया गया.

हत्या की गुत्थी सुलझाने संदेही बहू से बार-बार पूछताछ करने पर मृतिका की बहु खिलेश्वरी देवांगन ने बताया कि मेरी सास गीता बाई देवांगन आए दिन बांझ निःसंतान हो, आज तक बच्चा पैदा नहीं कर सके, तुम बोझ हो कहकर ताना मारती थी और अपने पुत्र को मुझे छोड़ने के लिए भड़काती थी. मेरे पति अपनी मां की बातों में आकर आये दिन मुझसे लड़ाई झगड़ा करता था.

आरोपी बहू ने बताया, 10 जून को भी उसी बात को लेकर पुनः झगड़ा कर रही थी, तब गुस्से में आकर पास रखे हसिया से पहले उसके पैर, फिर चेहरा, जहां दिखा वहां बार-बार मारने लगी. मेरी सास लेटे-लेटे अपने हाथ से रोकने का प्रयास कर रही थी मैं हसिया से मारते जा रही थी जब मेरी सास मर गई तब मैं कुछ देर वहां बैठकर सोचती रही, उसके बाद मोहल्ले वालों को जाकर बताया कि मेरी सास खुद को चाकू मारकर बेहोश हो गई है. हसिया से मेरे दाहिने हाथ के अंगूठे के पास छोटी उंगली में चोट आई है. आरोपी महिला ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा.

हत्या मामले में बाप-बेटा गिरफ्तार
वहीं एक और हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रनचिरई थाना के खुटेरी में सड़क पर ग्रामीण की हत्या मामले में पुलिस ने गांव के ही सुदामा ठाकुर और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है. मृतक देवव्रत बिरझर द्वारा मीटिंग में ज्यादा बोलते हो कहकर मारपीट करने, उनके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने और घर में जाकर जान से मारने की धमकी देने पर बाप-बेटे ने मिलकर उनकी हत्या की थी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति