प्रयागराज में एक बड़ा हादसा, संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 18 घायल

प्रयागराज
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया  है। यहां पर दारागंज क्षेत्र में संगम स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं का वाहन (पिकअप) के पलटने से उसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही आसपास को लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस  तुरंत मौके पर आई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।         

जानिए कैसे हुआ हादसा 
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया दारागंज थाना क्षेत्र के फोर्ट रोड पर संगम चौकी के पास शुक्रवार को संगम स्नान करने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं के दल का वाहन (पिकअप) पलट गया, जिसमें सवार 18 श्रद्धालु घायल हो गए। उसमें एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालुओं का वाहन संगम से करीब दो किलोमीटर पहले फोर्ट रोड चौराहे पर टर्न लेते समय वाहन पलट गया जिसमें लगभग 22 श्रद्धालु सवार थे।       

असंतुलित होकर पलटा वाहन 
पुलिस ने बताया कि आंशिक रूप से घायलों को स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि डीसीएम में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति