WTC फाइनल की पिच को लेकर आकाश चोपड़ा ने साधा निशाना, दो दिन में गिरे 28 विकेट

लॉर्ड्स 
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। लॉर्ड्स में तीन दिन के अंदर ही मैच का नतीजा आने की संभावना बढ़ गई है। क्योंकि शुरुआती दो दिन में कुल 28 विकेट गिरे, जिससे मैच के जल्दी खत्म होने के आसार है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए इस्तेमाल की गई पिच की आलोचना नहीं होने पर सवाल खड़े किए हैं।
 
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वेस्टर्न मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब भारतीय पिचों पर इस तरह विकेट गिरते हैं तो काफी आलोचना होता है लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो रहा। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि कैसे भारत पर 'पिचों से छेड़छाड़ करने और टेस्ट क्रिकेट को खत्म करने' का आरोप लगाया जाएगा।

आकाश चोपड़ा ने कहा, ''इस लॉर्ड्स टेस्ट मैच को लेकर एक बड़ा सवाल ये है कि अगर दो दिनों के भीतर 28 विकेट भारत में गिरते होते तो तो क्या वेस्टर्न मीडिया ने हंगामा नहीं मचाया होता, कि वे किस तरह की पिच पर खेलते हैं, गेंद टर्न ले रही है और उछल रही है, बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल हो गया है, और ऐसी पिचों की अनुमति कैसे दी जा सकती है, कि भारत पिचों से छेड़छाड़ कर रहा है और टेस्ट क्रिकेट को खत्म कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, ''आपने द टेलीग्राफ से लेकर द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड तक की सुर्खियां देखी होंगी और आपको महसूस हुआ होगा कि आपने क्या किया है। हालांकि जब ये इंग्लैंड में होता है तो इसे खेल की पिच कहा जाता है, जहां बल्लेबाजों की डिफेंस तकनीक खराब हो जाती है क्योंकि गेंद उतनी नहीं हिलती। अगर बल्लेबाजों की डिफेंस तकनीक खराब हो गई है, तो यह भारत में भी मान्य है।"

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति