विशाल ने 17000 रुपये किराए पर लिया फ्लैट… इंदौर की इस जगह पर क्या कर रहे थे आरोपी?

इंदौर 

राजा रघुवंशी हत्या मामले में लगातार कई खुलासे होते जा रहे हैं. अब मध्य प्रदेश इंदौर में संपत्ति प्रबंधन कारोबार से जुड़े एक व्यक्ति ने शुक्रवार को दावा किया कि मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड के एक आरोपी ने वारदात के हफ्ते भर बाद मध्यप्रदेश के इस शहर में उससे एक फ्लैट किराये पर लिया था. 

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी (29) की साजिशन हत्या में शामिल होने के आरोप में उनकी पत्नी सोनम (25) (Sonam Raghuvanshi) और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह (20) (Raj Kushwaha) समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रघुवंशी पूर्वोत्तर के इस सूबे में 23 मई को लापता हो गए थे और ऐसा माना जा रहा है कि इसी तारीख को उनकी हत्या कर दी गई थी. 

भाड़े के हत्यारे नहीं… दोस्त? 

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर शुरुआत में 'भाड़े के हत्यारे' होने का संदेह जताया गया था, लेकिन मेघालय पुलिस अब इन्हें कुशवाह के दोस्त बता रही है. देश भर में चर्चा का केंद्र बने हत्याकांड के पांचों आरोपी फिलहाल मेघालय पुलिस की हिरासत में हैं.

विशाल ने किराए पर लिया था फ्लैट

फ्लैट किराए पर देने वाले सिलोम जैम्स ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 20 मई की रात विशाल फ्लैट लेने पहुंचा था। युवक के एक्शन से सब कुछ सामान्य लगा, इसलिए चाबी सौंप दी गई। बाद में विशाल ने देर रात फ्लैट में प्रवेश करने की बात कही, लेकिन उसके बाद कई दिनों तक उसने संपर्क नहीं किया।

फ्लैट में कौन रुका जानकारी नहीं

सिलोम जैम्स ने कहा कि इसके बाद फ्लैट में सोनम रघुवंशी या कोई अन्य रूका की नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। सिलोम ने कहा कि काम में व्यस्त रहने पर इस तरफ ध्यान नहीं गया। लेकिन जब किसी दोस्त ने जानकारी दी कि आपके किराए पर दिए फ्लैट में सोनम के रहने की बात सामने आ रही है। तब मैंने जाकर एग्रीमेंट देखा तो पता चला कि उसके (सोनम) साथी विशाल सिंह के नाम पर फ्लैट है। सिलोम ने कहा कि ना तो वह सोनम से मिले है ना उसको देखा है। ना मुझे मालूम है कि वह यहां रह के गई है की नहीं गई है।

शिलांग पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ

इस हत्याकांड में अब तक की जांच में सोनम रघुवंशी (राजा की पत्नी), राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी की संलिप्तता सामने आई है। 2 जून को मेघालय के शिलांग स्थित घाटी में राजा रघुवंशी का शव बरामद होने के बाद यह मामला उजागर हुआ। 9 जून को पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को फिलहाल शिलांग पुलिस की कस्टडी में भेजा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी। फ्लैट बुकिंग, किराया भुगतान, और शिलांग जाने से पहले की गतिविधियां इस ओर इशारा करती हैं कि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने महीनों पहले तैयारी की थी। पुलिस अब तकनीकी सबूतों और कॉल डिटेल्स के आधार पर पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

 

30 मई को किराए पर लिया फ्लैट

इंदौर में संपत्ति प्रबंधन की एक फर्म चलाने वाले कारोबारी शिलोम जेम्स ने संवाददाताओं को बताया कि राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपियों में शामिल चौहान ने 30 मई को उनसे मुलाकात करके शहर के देवास नाका क्षेत्र में 17,000 रुपये प्रति माह पर एक फ्लैट किराए पर लिया था और इसके लिए अनुबंध पर दस्तखत भी किए थे. 

जिस इमारत में फ्लैट है वह नई है और उसमें अभी तक सीसीटीवी नहीं लगे हैं. मैंने पुलिस को चौहान द्वारा इस फ्लैट को किराए पर लेने के बारे में सूचित किया था. आपको बता दें कि राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी और वे 20 मई को अपने हनीमून के लिए मेघालय चले गए थे. 

वहीं, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में राजा के लापता होने के बाद 23 मई को शुरू हुई जांच में उसकी पत्नी सोनम पर ध्यान केंद्रीत किया गया. जिसके बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को भी गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल इस वक्त सभी पांचों आरोपी मेघालय पुलिस की गिरफ्त में हैं. पूछताछ में सोनम ने कबूल लिया है कि वह राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल थी. आपको बता दें कि पति राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी पहुंची थी और इसी फ्लैट में रुकी थी. 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति