हंडिया कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा: बालू लदा डंपर सवारियों से भरे टेंपो पर पलटा, तीन की मौत, तीन की हालत नाजुक

प्रयागराज 
बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुजर रहे टेंपो पर पलट गया। टेंपो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हुई। 
हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद इलाके में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुज रहे टैंपो पर पलट गया। इसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत होने जानकारी मिल रही है। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टैंपो में कुल आठ लोग सवार थे। हादसा दोपहर में हुआ।

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हाइड्रोलिक से बालू नीचे गिराते समय डंपर टेंपो पर पलट गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई है। क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया। इसके बाद नीचे टेंपो में दबे लोगों को बाहर किया गया। इसमें तीन की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। तीन अन्य घायल हैं, जबकि हादसे में टेंपो में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए। टेंपो में चालक समेत कुल आठ लोग सवार थे।  हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को लेकर अफरातफरी मची रही।

क्रेन की मदद से डंपर को उठाया गया
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इससे आवागमन भी काफी देर तक प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मदद से डंपर को उठवाकर घायलों को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। 

टेंपो में फंसे शवों को किसी तरह निकाला गया बाहर
 घटना के बाद जेसीबी को बुलाकर बालू के ढेर को हटवाया गया। मौके पर दो जेसीबी को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद बालू के ढेर को हटाने के बाद टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। 

काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
हादसे में टेंपो बुरी तरह से नष्ट हो गया है। मृतकों के शव टेंपो में फंसे रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति