यूपी में गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहा रहे चार दोस्त डूबे, 2 किशोरों का शव बराम

लखीमपुर-खीरी/सीतापुर
उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोग व्याकुल हो रहे हैं. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. इसी कड़ी में लखीमपुर खीरी में उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूब गए. स्थानीय गोताखोरों ने दो शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी दो की तलाशी जारी है.

स्कूल से डेबर घाट नहाने पहुंचे थे चार दोस्तः जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार करीब 3 बजे ईसानगर थाना अंतर्गत हसनपुर कटौली गांव के चार दोस्त अविनाश (14) पुत्र विनोद शुक्ला, देवांश (15) पुत्र दीपक दीक्षित, उत्कर्ष (14) पुत्र मनोज मिश्रा और राहुल (14) पुत्र गौतम शुक्ला स्कूल की छुट्टी के बाद उमस भरी गर्मी से राहत पाने थाना खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी के डेबर घाट पर नहाने पहुंचे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गहराई का अंदाजा लगाए बिना सभी दोस्त पानी में आगे बढ़ते गए और देखते-ही-देखते तेज़ बहाव में डूबने लगे. शोर सुनकर घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस व आपदा-प्रबंधन दल को सूचना दी. सूचना मिलते ही ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए.

दो बच्चों के शव ग्रामीणों ने निकालाः पंचायत प्रतिनिधि मोहन तिवारी ने बताया, ग्रामीण गोताखोरों ने दो बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं. बाक़ी दो की तलाश के लिए शाम से मोटरबोट और रस्सियों का सहारा लिया जा रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए धारा 174 के तहत पंचनामा भरा. एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है. अंधेरा बढ़ने के बावजूद सर्च-लाइट की मदद से अभियान रुकेगा नहीं. परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

डेबर घाट पर सुरक्षा उपाय नहींः वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि डेबर घाट पर सुरक्षा-उपाय न के बराबर हैं, न लाइफ़ जैकेट उपलब्ध हैं, न ही चेतावनी-सूचना बोर्ड. ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले महीने हुई पंचायत बैठक में नदी-किनारे रेलिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था, मगर अमल नहीं हो सका है. ईसानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने दो बच्चों के शवों को बरामद कर लिए हैं और अन्य की तलाश की जा रही है. एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो किशोरों की तलाश लखीमपुर समेत सीतापुर जनपद में भी की जा रही है. क्योंकि यह नदी सीतापुर तक जाती है और पानी का तेज बहाव है. लापता बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगाई गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति