साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का जीता खिताब, जाने किस टीम के पास कौन सी ICC ट्रॉफी?

 नई दिल्ली

WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद साउथ अफ्रीका कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा है। अब अगला आईसीसी टूर्नामेंट 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के रूप में होगा। ऐसे में आईए जानते हैं आईसीसी की चार ट्रॉफी -वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC मेस- किस-किस के बात है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के पास एक-एक आईसीसी ट्रॉफी है और भारत दो का वर्ल्ड चैंपियन है।

वनडे वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया)
पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब डिफेंड नहीं कर पाई हो, मगर उनके पास अभी भी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब है। कंगारुओं ने भारत को खिताबी मुकाबले में उन्हीं की सरजमीं पर हारकर यह खिताब अपने नाम किया था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह उनका 6ठा वनडे वर्ल्ड कप का खिताब है।

टी20 वर्ल्ड कप (भारत)
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत को वनडे वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा था, मगर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा टीम 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के रूप में खत्म करने में कामयाब रही थी। फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका पर जीत दर्ज की थी। भारत ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती थी, वहीं 2007 के बाद यह टीम इंडिया का पहला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब था।

चैंपियंस ट्रॉफी (भारत)
आईसीसी ट्रॉफी की भूख भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीतकर खत्म नहीं हुई। टीम इंडिया 2025 की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। यह भारत का लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल था। इस बार टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की मुश्किल चुनौती थी, मगर आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया ने इस चुनौती को भी पार कर लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। 2013 के बाद भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेस (साउथ अफ्रीका)
अब डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने WTC मेस अपने नाम की है। एर्डन मार्करम की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका लॉर्ड्स के मैदान पर 282 रनों के विशाल टारगेट को चेज करने में कामयाब रही। 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद यह उनका दूसरा खिताब था। दो आईसीसी ट्रॉफी के बीच यह किसी भी टीम का सबसे लंबा समय था। साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीती।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति