टीएनपीएल के लीग मैच खेले जा रहे, एक ही गेंद पर 3 बार हुआ ओवरथ्रो, देखते रह गए कप्तान आर अश्विन

नई दिल्ली
इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग यानी टीएनपीएल के लीग मैच खेले जा रहे हैं। अलग-अलग शहरों में मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी दौरान इस लीग में एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जब एक ही गेंद पर एक या दो बार नहीं, बल्कि तीन बार ओवरथ्रो हुआ, चौथी बार फील्डर ने गेंद को रिलीज ही नहीं किया। इस तरह ये कॉमेडी ऑफ इरर रुका। इसकी शुरुआत आर अश्विन के एंड से हुई, जो इस समय डिंडीगुल ड्रेगन्स टीम के कप्तान हैं। उनके थ्रो को गेंदबाज ने पकड़ा नहीं था। अन्यथा रन आउट का मामला बनता।

टीएनपीएल का 11वां लीग मैच सीचेम मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच खेला गया। इस मैच में जब आर अश्विन की कप्तानी वाली टीम फील्डिंग कर रही थी तो एक समय एक बल्लेबाज ने यॉर्कर लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर खेला। वहां खुद कप्तान आर अश्विन खड़े थे। आर अश्विन के पास गेंद पहुंची और उन्होंने बॉलिंग एंड पर थ्रो किया। गेंदबाज उसे पकड़ नहीं पाया। थ्रो सटीक था, सिर्फ गेंद को पकड़कर स्टंप्स उड़ाने थे, जो गेंदबाज से नहीं हुए। इसके बाद गेंद शॉर्ट मिड ऑन की तरह गई।

शॉर्ट मिड ऑन पर खिलाड़ी ने विकेटकीपिंग एंड पर थ्रो फेंका, जो सटीक नहीं था और विकेटकीपर पीछे से दौड़कर आ रहा था तो गेंद वहां से भी निकल गई। थर्ड मैन के खिलाड़ी के पास गेंद चली और उसने इस बार बॉलिंग एंड पर थ्रो फेंका। इस बार भी गेंदबाज बॉल को पकड़ नहीं पाया। हालांकि, जिस चौथे फील्डर के पास इस बार गेंद गई, उसने गेंद को रिलीज ही नहीं किया। ये देखकर कप्तान आर अश्विन हैरान थे, क्योंकि इस तरह की गलती अक्सर गली क्रिकेट में होती है। इसमें गेंदबाज का ज्यादा दोष माना जाएगा, जिसने एक नहीं, बल्कि दो बार स्टंप्स के करीब की गेंद को पकड़ा ही नहीं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति