टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी 2023-2025 का फाइनल नहीं खेल सकी, लेकिन उस पर खूब हुई पैसों की बरसात

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का खिताब अपने नाम कर लिया है। भले ही टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी 2023-2025 का फाइनल नहीं खेल सकी, लेकिन इसके बावजूद उस पर पैसों की बरसात हो चुकी है। डब्ल्यूटीसी 2023-2025 के लिए कुल प्राइज मनी 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर रखी गई थी। इस बार का खिताब अपने नाम करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को प्राइज मनी के तौर पर 3.6 मिलियन डॉलर मिले हैं। वहीं, रनर-अप ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2.16 मिलियन डॉलर मिले।

भारतीय टीम इस बार तीसरे स्थान पर रही। टीम इंडिया को 1.44 मिलियन डॉलर की इनामी राशि मिली, जबकि चौथे पायदान पर मौजूद न्यूजीलैंड को 1.20 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के तौर पर मिले। इंग्लैंड की टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 में पांचवां स्थान अपने नाम कर सकी। इसी के साथ उसे 9,60,000 डॉलर, जबकि छठे स्थान पर मौजूद श्रीलंकाई टीम को 8,40,000 अमेरिकी डॉलर बतौर प्राइज मनी मिले हैं।

सातवें पायदान पर मौजूद बांग्लादेश को 7,20,000 डॉलर, आठवें स्थान पर रहने वाली वेस्टइंडीज की टीम को 6 लाख डॉलर मिले। पाकिस्तान की टीम नौवें स्थान पर रही। ऐसे में उसे 4,80,000 अमेरिकी डॉलर मिले हैं। डब्ल्यूटीसी 2023-2025 में भारत ने 19 टेस्ट खेले, जिसमें नौ जीते। इसके अलावा टीम इंडिया ने आठ मुकाबले गंवाए, जबकि दो ड्रॉ रहे थे। ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबले की बात करें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में महज 212 रन बनाए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 138 रन पर ही सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 74 रन की लीड थी। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 207 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया। लॉर्ड्स के मैदान पर ये टारगेट इतना आसान नहीं था, लेकिन एडेन मार्करम (136) ने कप्तान टेंबा बावुमा (66) के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पहला डब्ल्यूटीसी खिताब न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा टाइटल ऑस्ट्रेलिया ने जीता। भारत इन दोनों बार उप-विजेता रह चुका है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति