15वीं वार्षिक आम सभा आयोजित, दृष्टिहीन महिलाओं के टी20 क्रिकेट विश्व कप की करेगा मेजबानी करेगा भारत

बेंगलुरु
भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट संघ (सीएबीआई) की 15वीं वार्षिक आम सभा एचएसआर लेआउट, बेंगलुरु स्थित अत्याधुनिक समर्थनम आर्ट सेंटर में आयोजित की गई। इसमें 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि एक दिन के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान भारत में दृष्टिहीन क्रिकेट के भविष्य पर चर्चा की गई। इस वर्ष की वार्षिक आम बैठक का मुख्य विषय आगामी दृष्टिहीन महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप था, जो पहली बार आयोजित होगा। विश्व कप 5 से 25 नवंबर 2025 तक भारत में खेला जाएगा। विश्व कप में छह देशों की टीमें भाग लेंगी। दृष्टिहीन महिला क्रिकेटरों को उनकी प्रतिभा दिखाने के लिए विश्व कप एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

वार्षिक आम बैठक में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी तैयारियों, आउटरीच रणनीतियों, प्रायोजन जुटाने और राष्ट्रीय टीम चयन प्रक्रियाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सदस्यों ने भारत भर में दृष्टिहीन क्रिकेट में महिलाओं की अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यक्रम विकसित करने के व्यापक रोडमैप पर भी चर्चा की।

समर्थनम के संस्थापक ट्रस्टी और सीएबीआई के अध्यक्ष महंतेश जी.के. ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “यह विश्व कप केवल एक खेल का आयोजन नहीं है। यह एक आंदोलन है। रूढ़िवादिता को तोड़ने, भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने और दृष्टिबाधित महिला एथलीटों के लिए समान अवसर पैदा करने के लिए।”

सीएबीआई ने इस मंच का उपयोग राज्य संघों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट समुदाय से मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए भी किया, जो सभी इस अग्रणी टूर्नामेंट की सफलता के अभिन्न अंग हैं। सीएबीआई इस विश्व कप को वास्तव में समावेशी, पेशेवर रूप से निष्पादित और विश्व स्तर पर मनाया जाने वाला आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में पुरुषों का टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन होना है।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति