करण जौहर ने पिता को किया याद, लिखा ‘पापा ने जिंदगी और सिनेमा दोनों का सबक सिखाया’

मुंबई,

 फादर्स डे के मौके पर फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने पिता यश जौहर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। ये पोस्ट बताती है कि पिता-पुत्र का रिश्ता बेहद खास था।

करण ने अपने पिता की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपने पिता यश जौहर के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई प्रतीत होती है।

इस पोस्ट में करण ने बताया कि पिता यश जौहर ने उन्हें जो जिंदगी से जुड़े सबक सिखाए, वह सिर्फ फिल्में बनाने तक सीमित नहीं थे, बल्कि असल जिंदगी को समझने और जीने में भी मददगार थे। यही नहीं, उन्होंने गहराई से महसूस करने की ताकत भी दी और उन भावनाओं को फिल्मों के जरिए दिखाने की हिम्मत भी दी।

करण जौहर ने याद किया कि उनके पिता यश जौहर ने दिल से फिल्में बनाई थीं और उससे भी ज्यादा अर्थपूर्ण जिंदगी जी थी। उन्होंने कहा कि एक अच्छी कहानी तभी बनती है जब दिल साफ और भावनाओं से भरा हो।

करण जौहर ने अपने पोस्ट में लिखा, “उन्होंने दिलोजान से फिल्में बनाई और दूसरों के दिलों को छूने के लिए बनाई… उन्होंने अपनी जिंदगी को सच्चाई और भावनाओं से जिया। उन्होंने मुझे सिखाया कि एक अच्छी कहानी वहीं से शुरू होती है जहां आपका दिल सच्चा होता है। धन्यवाद पापा, आपने मुझे गहराई से महसूस करने की ताकत दी और उन भावनाओं को फिल्मों के जरिए दिखाने की हिम्मत भी दी। हैप्पी फादर्स डे पापा।”

उनकी इस पोस्ट को सोनाली बिंद्रे, आयशा श्रॉफ, महीप कपूर, फराह खान जैसी हस्तियों ने लाइक किया और कमेंट में हार्ट इमोजी भेजे।

यश जौहर एक जाने-माने फिल्म निर्माता थे, जो शानदार फिल्मों और भारतीय मूल्यों को दिखाने के लिए मशहूर थे। उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस शुरू किया था। 26 जून 2004 को उनका कैंसर के चलते निधन हो गया।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति