सुनील शेट्टी ने ‘फादर्स डे’ पर अपने ‘पहले हीरो’ को किया याद

मुंबई,

 ‘फादर्स डे’ के अवसर पर, सुनील शेट्टी ने अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी को याद किया। अभिनेता ने उन्हें ‘पहले हीरो’ का टैग दिया। दिल की बात बेहद कम शब्दों में लिखी। अभिनेता सुनील शेट्टी ने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा, “कोई बड़ी पोस्ट नहीं। कोई दिखावटी शब्द नहीं। बस दिल से धन्यवाद कहना चाहूंगा उस इंसान को जिसने कभी बदले में कुछ नहीं मांगा। हैप्पी फादर्स डे, मेरे पहले हीरो।”

पिता को याद करते हुए अभिनेता ने अपने बचपन की एक प्यारी सी झलक दिखाई। बचपन की तस्वीर में अभिनेता अपने पिता की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का 28 फरवरी, 2017 को निधन हो गया था। 93 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। अभिनेता के पिता को 2013 में स्ट्रोक पड़ा था।

‘हेरा फेरी’ अभिनेता अक्सर पिता को याद कर भावुक होते हैं। उन्होंने एक बार अपने पिता वीरप्पा के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके “असली हीरो” वही हैं। सुनील ने याद किया कि कैसे उनके पिता ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू किया और लगन से जीवन को संवारा। पिता के शुरुआती संघर्ष को याद करते हुए बताया था कि कैसे उन्होंने एक रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी की और जूठी प्लेट्स को धोने का काम किया। उन्हें यह भी याद है कि कैसे उनके पिता सरसों के बोरे पर सोते थे और दूसरे बोरे को तकिए की तरह इस्तेमाल किया करते थे।

अथिया शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में सुनील शेट्टी की फोटो लगाकर ‘फादर्स डे’ की शुभकामनाएं दीं। अथिया ने सलमान खान के प्रोडक्शन से फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके बाद अभिनेत्री ने फिल्म ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। इसी साल अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद उन्होंने फिल्मी करियर पर विराम लगाने का निर्णय लिया। इस बात की जानकारी भी उनके ‘पापा’ सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति