भारत ने ईरान में फंसे अपने नागरिकों को किया अलर्ट, तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें

ईरान
ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए रविवार को जारी परामर्श में कहा गया है कि वे घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और इजराइल द्वारा हमले के बाद देश में व्याप्त स्थिति के मद्देनजर तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। भारतीय दूतावास द्वारा जारी परामर्श में सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से सतर्क रहने, सभी अनावश्यक गतिविधियों से बचने, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखने और स्थानीय अधिकारियों की ओर से दी गई सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है।

दूतावास ने अपने ‘एक्स' अकाउंट पर एक गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया तथा भारतीय नागरिकों से इसे भरकर अपना विवरण देने को कहा है। इसमें कहा गया, ‘‘कृपया याद रखें, घबराने की जरूरत नहीं है, सावधानी बरतें और तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखें।'' तेहरान स्थित भारतीय मिशन ने एक टेलीग्राम लिंक (TG) भी उपलब्ध कराया तथा भारतीय नागरिकों से मिशन से हालात पर अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए इससे जुड़े को कहा। दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘कृपया ध्यान दें कि यह टेलीग्राम लिंक (TG) केवल उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो वर्तमान में ईरान में हैं।''
 
भारतीय दूतावास ने आपात स्थिति के लिए कुछ हैल्पलाइन (HL) नंबर भी जारी किए हैं। इजराइल ने शुक्रवार तड़के ईरान पर हमला कर उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। बाद में, ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमले किए। इजराइल ने और भी जोरदार हमला करने की धमकी दी है। वहीं, ईरान की कुछ मिसाइलें इजराइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली को भेदकर रिहायशी इमारतों पर गिरी हैं। 

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति