अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई,

मुंबई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे कार्यालय और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच मुंबई पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था।

सूचना मिलने पर बीकेसी पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया गया, जिसके बाद पुलिस अधिकारी और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की जांच की। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला।

मुंबई पुलिस ने बयान में कहा कि कॉल के बाद बीकेसी पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने इलाके की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसके पहले 31 जून को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल को धमकी भरा कॉल आया था, जिसमें होटल में बम होने की बात कही गई। सूचना के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत वाकोला पुलिस को सूचित किया। मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर गई। होटल की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात शख्स ने कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर धमकी दी थी कि होटल में बम रखा है और अगले 10 मिनट में विस्फोट होगा। इससे होटल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई घंटों की तलाशी के बाद पुलिस ने पुष्टि की कि धमकी झूठी थी और कोई खतरा नहीं है।

हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला कि धमकी भरा कॉल जर्मनी के एक नंबर से आया था। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था, “हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। कॉलर की तलाश के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। तकनीकी जांच के जरिए जल्द ही कॉलर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।”

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति