धनंजय डी सिल्वा ने कहा- अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे

गॉल
श्रीलंका क्रिकेट टीम मंगलवार से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज की शुरुआत करेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की यह शुरुआत होगी। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा इस क्षण का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना है कि अगर टीम ने पिछले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में थोड़ा और बेहतर प्रदर्शन किया होता तो लॉर्ड्स में उसे फाइनल खेलने का अवसर मिल सकता था। श्रीलंका बीते चक्र के अपने चार में से तीन मैच जीतकर फाइनल खेल सकता था, लेकिन सभी मैचों में हार के बाद वह छठे स्थान पर चला गया था।

फाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर खिताब जीता। श्रीलंकाई कप्तान दक्षिण अफ्रीका की इस जीत से प्रेरणा लेकर अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत कर रहे हैं। आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में श्रीलंकाई कप्तान कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर डी सिल्वा ने संवाददाताओं से कहा, “जैसा कि हम एक नया चक्र शुरू कर रहे हैं, हम जानते हैं कि हमें अपनी घरेलू श्रृंखला जीतनी है। हमें वे सभी अंक हासिल करने की जरूरत है। घरेलू श्रृंखला में जीत के साथ एक नया चक्र शुरू करने का यह एक शानदार अवसर है।”

दिमुथ करुणारत्ने संन्यास ले चुके हैं और गॉल टेस्ट एंजेलो मैथ्यूज का आखिरी टेस्ट होगा। ऐसे में श्रीलंका के लिए अगले दो साल आसान नहीं रहने वाले। श्रीलंका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) में 12 टेस्ट खेलने हैं। इसमें छह टेस्ट घर में और छह टेस्ट दूसरे देशों में खेलना है। श्रीलंकाई कप्तान का लक्ष्य अधिकांश टेस्ट में जीत दर्ज कर अगले फाइनल में जगह बनाना है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति