इस बार भारतीय टीम के पास इंग्लैंड में सीरीज जीतने का अच्छा अवसर : हेडन

सिडनी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने कहा है कि शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम युवा है। इसके बाद भी उसके पास इंग्लैंड में सीरीज जीतने का अच्छा अवसर है क्योंकि मेजबाज टीम का गेंदबाजी आक्रामक इस बार अच्छा नहीं है। हेडन के अनुसार इंग्लैंड के प्रमुख गेंदबाज चोटिल होने के कारण बाहर हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम लीड्स और मैनचेस्टर में मैच जीतने में सफल रहती है तो उसके पास इंग्लैंड के खिलाफ दबाव बनाकर सीरीज जीतने का अवसर होगा। 

भारत और इंग्लैंड पांच मैचों की इस सीरीज के साथ ही अपने नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेंगे। इस श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं मैनचेस्टर में 23 जुलाई से चौथा टेस्ट होगा। हेडन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के गेंदबाज इस बार अधिक अच्छे हैं। उसके कई गेंदबाज चोटिल हैं वहीं कई खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। उसके लिए यही बड़ी चुनौती होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उत्तरी इंग्लैंड में होने वाले टेस्ट मैच काफी अहम होंगे। भारत अगर इन मैच में जीत हासिल कर लेता है तो वह सीरीज पर कब्जा कर सकता है।’’

भारत के इंग्लैंड के पिछले दौरे के बाद से मेजबान टीम के दो सबसे अनुभवी गेंदबाजों जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। यही नहीं इंग्लैंड के कुछ प्रमुख तेज लिया है। वहीं तेज गेंदबाज मार्क वुड चोट के कारण कम से कम पहले तीन टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे और गस एटकिंसन हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से उबर रहे हैं।

दूसरी ओर भारतीय टीम नए कप्तान शुभमन के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगा। इस तरह से भारत रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेगा। इसी को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा, ‘‘भारतीय टीम काफी युवा है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि इंग्लैंड सीरीज जीतने जा रहा है, पर यह आसान नहीं होगा। मुझे लगता है कि एक या दो टेस्ट ऐसे होंगे जिन्हें भारतीय टीम जीत सकती है अपने नाम कर सकता है।’’

वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटरों दीप दासगुप्ता और संजय मांजरेकर ने भी इंग्लैंड को सीरीज में जीत का दावेदार बताया लेकिन साथ ही कहा कि मुकाबला काफी करीबी होगा। दासगुप्ता ने कहा, ‘‘भारतीय टीम काफी युवा है और उसका कप्तान भी युवा है। टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिससे इंग्लैंड को थोड़ा फायदा मिलेगा। 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति