कनाडा पहुंचे PM मोदी पर ‘हमले’ की साजिश, खालिस्तानी झंडे लहराते हुए प्रदर्शनकारियों ने ‘मोदी गो बैक’ जैसे नारे लगाए

कनाडा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा के दौरान कैलगरी  शहर में सैकड़ों खालिस्तानी समर्थक कट्टरपंथियों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भीड़  PM मोदी के काफिले पर ‘हमलावर’ रणनीति अपनाने के इरादे से एकत्रित हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे भारतीय समुदाय खासकर सिखों में गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि  कैलगरी की सड़कों पर खालिस्तानी झंडे लहराते हुए प्रदर्शनकारियों ने ‘मोदी गो बैक’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का स्वरूप इतना उग्र था कि कई सुरक्षा एजेंसियों को स्थिति नियंत्रित करने के लिए  अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ी।  कनाडा में बसे भारतीय समुदाय के सदस्यों और भारत में सिख संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि इस तरह की कट्टरपंथी गतिविधियां न केवल भारत-विरोधी हैं, बल्कि सिख धर्म की मूल भावनाओं के भी विरुद्ध हैं। 

भारतीयों ने कनाडा सरकार से सवाल  किया है कि आखिर क्यों बार-बार खालिस्तानी तत्वों को भारत विरोधी गतिविधियों के लिए मंच और सुरक्षा दी जा रही है । सोशल मीडिया पर लोगों ने यह भी मांग की कि ऐसे तत्वों पर  कड़ी कार्रवाई  की जाए और पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति