तेहरान में सभी भारतीय नागरिकों से किया अनुरोध, वे तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना संपर्क प्रदान करें

ईरान 
ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच तेहरान स्थित  भारतीय दूतावास ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया है। इसमें सभी  भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIOs)  से अपील की गई है कि वे  तत्काल दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान एवं मोबाइल नंबर साझा करें।तेहरान में सभी भारतीय नागरिकों से मंगलवार को अनुरोध किया गया कि वे तुरंत भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें, क्योंकि ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। भारतीय मिशन ने सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (पीआईओ) को भी सलाह दी है कि जो अपने स्वयं के संसाधनों से तेहरान से बाहर जा सकते हैं, वे शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। तेहरान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सभी भारतीय नागरिक जो तेहरान में हैं और दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत तेहरान में भारतीय दूतावास से संपर्क करें और अपना स्थान तथा संपर्क नंबर प्रदान करें।

कृपया इन नंबर पर संपर्क करें: +989010144557; +989128109115; +989128109109 ।'' यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया है तथा उन्होंने पांचवें दिन भी हमले किए हैं। मौजूदा परिस्थिति के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा में जी7 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले ही वापस वाशिंगटन के लिए रवाना हो गए। ट्रंप ने ईरानियों को तत्कल तेहरान छोड़ने की चेतावनी भी दी। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान और इजराइल में जारी घटनाक्रम के मद्देनजर मंत्रालय में 24 घंटे संचालित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
 
बयान में कहा गया, ‘‘नियंत्रण कक्ष का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 1800118797 (टोल-फ्री), +91-11-23012113, +91-11-23014104, +91-11-23017905, +91-9968291988 (व्हाट्सएप) ।'' इसके अलावा, तेहरान में भारतीय दूतावास ने संपर्क के लिए 24 घंटे संचालित आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है। इसमें कहा गया है, ‘‘केवल कॉल के लिए: +98 9128109115, +98 9128109109; व्हाट्सएप के लिए: +98 901044557, +98 9015993320, +91 8086871709, बंदर अब्बास: +98 9177699036, जाहेदान: +98 9396356649 ।'' इजराइल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला कर दिया था और उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया। बाद में ईरान ने इजराइल पर जवाबी हमला किया। 

 

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति