ग्राउंडिंग या अर्थिंग की प्रथा को बढ़ावा दिया रकुल प्रीत सिंह ने

मुंबई,

हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने वेलनेस रूटीन से जुड़ा एक खास वीडियो साझा किया। वीडियो में वह एक बगीचे में नंगे पैर चलती नजर आ रही हैं। रकुल प्रीत ने इस वीडियो के जरिए ग्राउंडिंग या अर्थिंग की प्रथा को बढ़ावा दिया। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार प्रकृति के करीब जाएं और इस अनुभव के लाभ उठाएं। वीडियो में रकुल एक शांत और सुकून भरे माहौल में नजर आती हैं, जिसमें वह घास पर नंगे पांव टहल रही हैं। यह अभ्यास शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

रकुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि नंगे पैर चलने से शरीर को धरती से ऊर्जा मिलती है, जिससे मानसिक शांति और तनाव में कमी आती है। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि सप्ताह में एक बार ऐसा अवसर निकालें जब आप खुद को प्रकृति के साथ जोड़ सकें। यह सिर्फ एक साधारण सा कदम है, लेकिन इसके लाभ गहरे होते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भी रकुल ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता जाहिर की थी और सभी से आग्रह किया था कि वे केवल बातें न करें बल्कि ठोस कदम उठाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पर्यावरण वह जगह है जहां हम सभी की साझा दिलचस्पी होती है, और केवल उत्सव मनाने से कुछ नहीं होगा, बल्कि पेड़ लगाएं, रिसाइकल करें और संरक्षण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जब यह धरती हमें जीवन के लिए आवश्यक हर चीज देती है, तो हमारा कर्तव्य है कि हम भी उसे कुछ लौटाएं। उनका मानना है कि समाज को कुछ देना हर इंसान की जिम्मेदारी है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति