टीवी सीरीज ‘फौजी 2.0’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च

मुंबई,

दूरदर्शन, वेव्स और निर्माता संदीप सिंह ने अपनी देशभक्ति टीवी सीरीज़ ' फौजी 2' के 100 एपिसोड्स पूरे होने की खुशी में 'फौजी 2.0' म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है।
यह एल्बम हाल ही में पहलगाम में शहीद हुए सैनिकों और समर्पित सशस्त्र बलों को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता मनोज बाजपेयी रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा, संदीप मेरे 20 साल पुराने दोस्त हैं। मैंने हमेशा नए टैलेंट को सपोर्ट किया है, कुछ लोग मुझे मजाक में कास्टिंग डायरेक्टर भी कहते हैं। इस इंडस्ट्री में जहाँ रिश्ते बदलते रहते हैं, संदीप हमेशा सच्चे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उसी सच्चाई को दर्शाता है।

इस शाम की एंकरिंग मीरा चोपड़ा ने की। यह एंकरिंग का उनका पहला अनुभव था। 10 गानों वाले एल्बम में सोनू निगम, रेखा भारद्वाज, कुणाल गांजावाला, जावेद अली, प्रतिभा सिंह बघेल, रवि त्रिपाठी, शहज़ाद अली, जज़ीम शर्मा, अब्दुल शेख और उभरते कलाकार ज़ैद दरबार और पवनीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। यह एल्बम सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

' इस इवेंट ने 'फौजी 2' के 100 सफल एपिसोड्स का जश्न भी मनाया। यह शो सच्ची घटनाओं और भारतीय सेना के प्रेरणादायक किस्सों पर आधारित है।
निर्माता संदीप सिंह ने कहा, यह मेरी ओर से भारतीय सेना को सलाम है। 'सफेद' से शुरू हुआ सफर अब 'फौजी 2.0' तक पहुँच गया है, जिसमें 15 नए कलाकारों को लॉन्च किया गया है। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि यह ईमानदारी और ऊर्जा से भरा हुआ संकल्प है।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति