मोबाइल को करना है टीवी से कनेक्ट तो अपनाएं ये तरीके

टेक्नोलॉजी के तेजी होते विस्तार के कारण अब मोबाइल को टीवी से कनेक्ट करना काफी आसान हो गया है। मोबाइल में अधिकतर लोग विडियो या फोटोज शेयर करते हैं या कुछ दूसरे काम के लिए भी टीवी से जोड़ना चाहते हैं। मोबाइल की छोटी स्क्रीन की जगह टीवी की बड़ी स्क्रीन पर फोटोज या विडियोज देखने का अलग ही अनुभव होता है।

स्मार्टफोन की तरह ही आजकल बाजार में कई ऐसे स्मार्ट टीवी है जिन्हे स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी खास तकनीक की जरूरत नहीं है। आप टीवी को वायर के साथ या बिना वायर के भी मोबाइल के साथ लिंक कर सकते हैं।

केबल के जरिए करें कनेक्ट
-अधिकतर स्मार्ट टीवी में एचडीएमआई का पोर्ट दिया होता है आप माइक्रो एचडीएमआई या माइक्रो यूएसबी केबल के जरिए टीवी को फोन से कनेक्ट कर सकते हैं।

-अगर आप ऐप्पल आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐप्पल के डिजिटल एवी एडाप्टर का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपको मोबाइल को टीवी के एचडीएमआई पोर्ट से जोड़ देगा।

-टीवी को वायर के जरिए मोबाइल से जोड़ने के लिए आपको किसी पासवर्ड या वाईफाई कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। ध्यान रखें की कई वाईफाई केबल 15 फीट या इससे भी छोटी होती हैं लेकिन बाजार में लंबी एचडीएमआई केबल भी उपलब्ध है आप अपनी सहूलियत के हिसाब से केबल का चुनाव करें।

बिना केबल के कनेक्ट करें

-बाजार में कई ऐसे गैजेट्स उपलब्ध हैं जो आपके टीवी को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। गूगल क्रोमकास्ट ऐसी ही डिवाइस है। यह ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध है और 1000-1500 रुपए में आसानी से मिल जाता है।

-ध्यान रखें कि आप ऐप्पल टीवी, ऐमजॉन फायर टीवी या ऐप्पल टीवी में कन्फ्यूज न हों। क्रोमकास्ट डोंगल अपने आप कुछ नहीं करेगा। यह केवल आपके मोबाइल को टीवी से कनेक्ट करेगा। आप जो भी मोबाइल में करेंगे वो टीवी में दिखेगा।

-क्रोमकास्ट का इस्तेमाल आईओएस डिवाइस के लिए भी किया जा सकता है।

-क्रोमकास्ट के अलावा आप रोकू 2, मिराकास्ट विडियो एडाप्टर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं इसके अलावा भी कई विकल्प बाजार में मौजूद हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति