भोपाल दुग्ध संघ की दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों से दूध क्रय दरों में की गई ऐतिहासिक वृद्धि

दुग्ध उत्पादकों में दौड़ी खुशियों की लहर, संघ के इतिहास में सर्वाधिक क्रय दर

भोपाल।

एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल दुग्ध संघ अंतर्गत दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों से क्रय किए जाने वाले दूध क्रय दर में एतिहासिक वृद्धि की गई है, दुग्ध उत्पादकों से 825 किग्रा फैट से दूध क्रय करने का निर्णय लिया गया है, जो 21 जून 2025 से प्रभावशील होगा। यह दूध वृद्धि की दर संघ के इतिहास में सर्वाधिक बढ़ाई गई क्रय दर है।

यह निर्णय ऐसे समय पर लिया है, जब अन्य निजी कंपनियों व क्रेताओं द्वारा दूध के क्रय की दरों में कमी की जा रही है। दुग्ध उत्पादकों को नियत तिथियों 03 तारीख, 13 तारीख और 23 तारीख में अनिवार्य रूप से भुगतान करने का भी निर्णय लिया है।
संघ द्वारा दूध क्रय दर में वृद्धि करने एवं निर्धारित तिथियों में भुगतान अनिवार्य करने पर दुग्ध उत्पादकों में खुशियों की लहर दौडने लगी है।

भोपाल दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रीतेश जोशी ने बताया कि राज्य सरकार एवं राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड के मध्य हुए सहकार्यता अनुबंध के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार इस वर्ष संघ के कार्यक्षेत्र में 1000 नवीन दुग्ध समितियों का गठन करके 25000 पशुपालकों को संघ से जोड़ा जा रहा है, इस वृद्धि का प्रत्यक्ष लाभ इन सभी प्षुपालकों को भी मिल सकेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति