Gaza Patti में मदद पहुंचाने वाले इमाम पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक व्यक्ति पर फतवे की धमकी देकर आम जनता से अवैध रूप से धन वसूली करने का आरोप लगा है. इस बाबत एक स्थानीय निवासी इरशाद ने शेरकोट थाना में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया है. आरोपी स्थानीय मस्जिद का इमाम बताया जा रहा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता इरशाद ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति, जिसका नाम जकी पुत्र ऐजाज खान है, जो मूलतः देवबंद (सहारनपुर) का निवासी है और वर्तमान में शेरकोट कस्बे के कायस्थान मोहल्ले में रह रहा है, वह अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लोगों से जबरन वसूली कर रहा है. 

शिकायतकर्ता का कहना है कि जकी खान लोगों को धमकाता है कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो वह उनके खिलाफ फतवा जारी करवा देगा. इसी डर के चलते वह स्थानीय लोगों से जबरन पैसे मांग रहा है. इरशाद का यह भी कहना है कि आरोपी ने उससे भी जबरन पैसे मांगने की कोशिश की और दावा किया कि ये पैसे फिलिस्तीन में मानवीय सहायता के लिए भेजे जा रहे हैं. 

इरशाद का आरोप है कि जकी पहले भी कई अन्य लोगों से इसी प्रकार की धमकी देकर धन वसूल चुका है. उन्होंने थाना अध्यक्ष से मांग की है कि जकी और उसके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में भय का वातावरण समाप्त हो सके. 

क्षेत्रीय जनता में इस घटनाक्रम के बाद चिंता का माहौल देखा जा रहा है. पुलिस अब इस शिकायत की जांच कर रही है और आगे की कार्यवाही कर रही है. लोगों के मुताबिक, इमाम जकी खान ने धमकी में कहा- "फिलिस्तीन में मानवीय सहायता के लिए पैसे दो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ फतवा जारी करवा दूंगा." फिलहाल, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. 

जामा मस्जिद के इमाम जकी पर आरोप है कि वह फिलिस्तीन में मानवीय सहायता के लिए अवैध धन वसूली कर रहा है. वह कहता है कि अगर फिलिस्तीन में मानवीय सहायता के लिए सहायता नहीं की तो उसके खिलाफ फतवा निकाल देगा. पुलिस ने जामा मस्जिद के इमाम जकी पुत्र ऐजाज खान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

इमाम ने दी फतवे की धमकी

दरअसल ये पूरा मामला शेरकोट कस्बे की जामा मस्जिद से सामने आया है. यहां रहने वाले इरशाद ने जामा मस्जिद इमाम पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि जकी पुत्र ऐजाज खान देवबंद का रहने वाला है. वह शेरकोट के कायस्थान मंदिर में रह रहा है.

बताया जा रहा है कि वह जामा मस्जिद का इमाम है. वह 2 लोगों के साथ मिलकर फिलिस्तीन-गाजा में मानवीय सहायता के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है और लोगों को धमकी दे रहा है कि अगर उन्होंने मदद नहीं की तो उनके खिलाफ फतवा निकाल देगा.

शिकायतकर्ता का कहना है कि फतवे की धमकी की वजह से वह स्थानीय लोगों के ऊपर पैसे देने का प्रेशर बना रहा है. लोगों से जबरन पैसे मांग रहा है. उसका कहना है कि वह इन पैसों को फिलिस्तीन-गाजा में मानवीय सहायता के लिए भेज रहा है. पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

पुलिस ने दर्ज किया केस

बता दें कि पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए इमाम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो एलआईयू भी मामले को लेकर सक्रिय हो गया है और इसमें एक एनजीओ का नाम भी सामने आ रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति