केएल राहुल ने क्यों जोड़े ऋषभ पंत के आगे हाथ? जो ऋषभ पंत ने किया है वो कोई और नहीं कर सकता

नई दिल्ली 
इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा। लीड्स में जारी इस टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के शतक के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं ऋषभ पंत 65 रन पर नाबाद रहे। जिस अंदाज में ऋषभ पंत ने अपनी पारी का आगाज किया था, उसी अंदाज में उन्होंने दिन का अंत भी किया। जब भी दिन का आखिरी ओवर होता है तो हर बल्लेबाज विकेट देने से बचना चाहता है और जितना हो सके उतना कम रिस्की शॉट खेलता है। मगर पंत तो पंत है। क्रिस वोक्स के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने कदमों का इस्तेमाल कर छक्का लगाया। उनका यह जिग्रा देख इंग्लैंड का हर कोई खिलाड़ी हैरान था।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जब शुभमन गिल और ऋषभ पंत की जोड़ी ड्रेसिंग रूम में लौटी तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों समेत सपोर्ट स्टाफ ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान सीढ़ियों के पास खड़े केएल राहुल ने ऋषभ पंत को देखते ही उनके आगे हाथ जोड़ दिए। उनको भी मालूम है जो ऋषभ पंत ने किया है वो कोई और नहीं कर सकता।  

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ने धाकड़ शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। हालांकि शानदार बैटिंग कर रहे केएल राहुल 42 के निजी स्कोर पर 25वें ओवर में ब्रायडन कार्से का शिकार बने। इसके बाद डेब्यूटेंट साई सुदर्शन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। यशस्वी जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक जड़ते हुए 101 रनों की पारी खेली। जायसवाल को स्टोक्स ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद दिन के अंत तक कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को मौका नहीं दिया। गिल 127 तो पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हो गई है। दूसरे दिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत की नजरें भारत को बड़े स्कोर की ओर ले जाने पर होगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति