टिम साउथी ने हेडिंग्ले की सूखी विकेट पर पहले गेंदबाजी करने के कप्तान बेन स्टोक्स के फैसले का किया बचाव

नई दिल्ली 
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी सलाहकार टिम साउथी ने हेडिंग्ले की सूखी विकेट पर पहले गेंदबाजी करने के कप्तान बेन स्टोक्स के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि शुरुआती सत्र में पिच गेंदबाजों के अनुकूल होगी, लेकिन भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके उन्हें निराश कर दिया। पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का इंग्लैंड का फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) और यशस्वी जायसवाल (101) ने सुखी पिच पर शतक लगाए, जिससे भारत ने शुक्रवार को पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन बना लिए।
 
इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स के फैसले की पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तीखी आलोचना की। साउथी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कल विकेट का रंग और उसमें थोड़ी नमी को देखते हुए अगर थोड़ी मदद मिलती तो शायद आज सुबह इसका प्रभाव देखने को मिलता। यह फैसला इसी पर आधारित था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप पिच का आकलन करते हैं तो उसी के आधार पर फैसला करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि हर बार आपका फैसला सही हो।’’ न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने हालांकि भारतीय बल्लेबाजों को परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने और इंग्लैंड के फैसले को गलत साबित करने का पूरा श्रेय दिया। साउथी ने कहा, ‘‘लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों को श्रेय जाता है। उन्होंने पहले घंटे में अच्छा प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने अच्छी पारी खेली और यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भारत ने) शानदार खेल का नजारा पेश किया। (शुभमन) गिल की पारी परिस्थितियों को देखते हुए विशेष रूप से प्रभावशाली थी। उनके बल्लेबाजों ने भले ही बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेली हो लेकिन वे निश्चित रूप से प्रतिभाशाली हैं।’’ कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127 रन) और जायसवाल के शानदार शतकों की मदद से भारत ने पहले दिन स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 359 रन बना लिए। उप कप्तान ऋषभ पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति