यूपी में आज से अगले चार दिनों तक होगी भारी बरसात, चेतावनी जारी: मौसम विभाग

लखनऊ 
उत्तर भारत समेत कई इलाकों में अगले छह दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसमें से यूपी में आज से अगले चार दिनों (21-24 जून) तक भारी बरसात होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि 21-26 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण, गोवा में भारी से बहुत भारी बरसात का अलर्ट है, जबकि 21 और 23 जून को गुजरात और मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। उसके बाद अगले चार दिनों के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है।

पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो 21-27 जून तक मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 21-24 जून तक उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, 21-22 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 22, 24 और 25 जून को झारखंड, 24 और 25 जून को ओडिशा, 22 जून और 24 जून से 26 जून तक गंगीय पश्चिम बंगाल, 24-27 जून तक विदर्भ, 21 जून और 24 से 27 जून तक छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ 22 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 21-27 जून तक अंडमान और निकोबार द्वीप, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा में अधिकांश जगहों पर गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 21-27 जून तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, 21 से 26 जून तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 21-24 जून तक उत्तर प्रदेश, 21 जून को पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 21-23 जून तक पूर्वी राजस्थान, 22 जून को दक्षिण हरियाणा, पंजाब, 22-23 जून को उत्तर प्रदेश, 22-25 जून तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 21-27 जून तक उत्तर पश्चिम भारत में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में हल्की मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी से अत्यधिक बारिश होने वाली है।

राजस्थान में कई जगह जोरदार बारिश
दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान के अनेक इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 165 मिलीमीटर बारिश टोंक के निवाई में हुई। विभाग के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक से पहले के 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई, पश्चिम राजस्थान में भी अनेक स्थानों पर भी बादल बरसे। विभाग ने कहा कि इस दौरान सर्वाधिक बारिश निवाई (टोंक) में 165 मिलीमीटर रही, इसके अलावा जयपुर के चाकसू में 153 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 139 मिलीमीटर, दौसा के सिकराय में 119 मिलीमीटर, बूंदी में 116 मिलीमीटर, कोटा में 115 मिलीमीटर बारिश हुई।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति