अवैध रेत खनन में गोलीकांड मामला में एमपी से पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजनादगांव

मोहड़ अवैध रेत खनन में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने 3 फरार आरोपियों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. ट्रांजिट रिमाण्ड लेने के बाद पुलिस तीनों आरोपियों को भोपाल से लेकर राजनांदगांव थाना पहुंची है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी अभय सिंह तोमर के कब्जे से बरामद देशी कट्टा और 1 जिन्दा कारतूस समेत गोली कांड में उपयोग किया गया MG हैक्टर (CG08-AR-7157) भी जब्त कर लिया है. इससे पहले मामले  में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

यह है मामला
बता दें, 11 जून की रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब गांव मोहड़ नदी के किनारे अवैध रेत निकासी के लिए जेसीबी से रैम्प बनाया जा रहा था. इसका विरोध करने पहुंचे ग्रामीणों पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया और गोलियां चला दी. इस फायरिंग में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. अन्य दो ग्रामीण जितेन्द्र साहू और ओम प्रकाश साहू भी घायल हुए हैं. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पहले जेसीबी चालक भगवती निषाद, संजय रजक और वाहन मालिक अभिनव तिवारी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब 3 आरोपियों को भी धर दबोचा है.

इन 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार:
    जितेन्द्र नारौलिया, निवासी- सिंगपुर रोड, देसाई नगर मुरार ग्वालियर जिला ग्वालियर.
    अमन सिंह परिहार, निवासी- विजय नगर कॉलोनी, आमखो लक्सर, ग्वालियर जिला ग्वालियर.
    अभय सिंह तोमर, निवासी-  ग्राम घनैता थाना इंडोरी तहसील गोहद जिला भिण्ड. वर्तमान पता- गायत्री विहार कॉलोनी, पिन्टो पार्क मुरार ग्वालियर, जिला ग्वालियर.

जिला खनिज अधिकारी और  टीआई सस्पेंड
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें सोमनी थाने के टीआई सत्यनारायण देवांगन की संदिग्ध भूमिका सामने आई. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया. इसके अलावा खनिज विभाग की लापरवाही पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति