मंत्री नेताम ने दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

रायपुर

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन द्वारा दीन-हीन सेवा समिति के सहयोग से इसका आयोजन किया गया है। शिविर में क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैै।

मेगा स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने कहा लोगों का कल्याण ही हमारा सेवा धर्म है। इस शिविर में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक आये हुए हैं, जिनके द्वारा सभी मरीजों का निःशुल्क जांच कर उपचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। योग हमें निरोग बनाता है, इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। उन्होंने जिले की भौगोलिक चुनौतियों को दर्शाते हुए कहा कि अंतिम छोर में बसा बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पहाड़ों एवं वनांचलो से घिरा हुआ है। यहां दूरस्थ एवं सुदूर क्षेत्रों में गांव बसे हुए हैं। इन्हीं गांवों के लोगों के लिए इस विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि गांव के लोग आर्थिक समस्या और दूरी के कारण गंभीर बीमारियों का इलाज कराने के लिए बड़े अस्पतालों में नहीं जा पाते हैं, उनके लिए प्रशासन एवं दीन हीन समिति के संयुक्त प्रयास से ऐसी व्यवस्था की गई है कि विशाल स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों को उनके क्षेत्र में ही विशेषज्ञ डॉक्टरों से बेहतर उपचार सुविधा मिले। 
कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने कहा कि मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में इस दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में राज्य के डी.के.एस. हॉस्पिटल रायपुर से विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक ऑर्थाे सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, रायपुर मेडिकल कॉलेज से कार्डियोलॉजी, कैंसर विशेषज्ञ की टीम, सत्य साईं अस्पताल नवा रायपुर से बाल हृदय विभाग मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से चर्म रोग, मनोरोग, स्त्री रोग विभाग, नाक-कान गला, नेत्र रोग एवं एमडी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देने हेतु उपस्थित हैं। जिस मरीज को उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता होगी उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े संस्थानों में रेफर भी किया जाएगा। श्री कटारा ने बताया कि जिले के 6 विकासखंडों से चिन्हांकित कुल 3228 मरीजों को शिविर में इलाज हेतु लाया गया है, जिनका जांच एवं उपचार होना है। इसके अतिरिक्त जो मरीज शिविर में स्व प्ररेणा से पहुंचे है उन्हें भी पूर्ण रूप से जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है।

इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति