CO Anuj Chaudhary के खौफ से मस्जिद का सरेंडर! वीडियो ने चौंकाया

संभल 

यूपी के संभल में मोहल्ला लक्ष्मनगंज में नगर पालिका की जमीन पर बनी मस्जिद को शनिवार को पुलिस, पीएसी और आरएएफ की मौजूदगी में खुद स्थानीय लोगों ने मजदूरों के साथ तोड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले पालिका की ओर से अवैध कब्जे हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था, जिसकी समय-सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई थी। शनिवार सुबह एसडीएम विनय मिश्रा, सीओ अनुज चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, ईओ व भारी पुलिस बल के साथ दो जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके पर पहुंचे थे। प्रशासन की सख्ती देख मस्जिद पक्ष के लोगों ने खुद ही शाम तक मस्जिद ध्वस्त करने का अनुरोध किया। इसके बाद उन्होंने मजदूर लगाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीओ अनुज चौधरी ने दो टूक कहा कि यदि मस्जिद शाम तक ध्वस्त नहीं होती है तो रविवार से पालिका स्वयं कार्रवाई करेगी।

मोहल्ला लक्ष्मनगंज में नगर पालिका की छह बीघा जमीन है। इस पर काफी समय पूर्व प्रापर्टी डीलरों ने प्लाटिंग कर दी थी। जमीन पर करीब 34 मकान व एक मस्जिद बना ली गई। जब यह जानकारी नगर पालिका व प्रशासन के संज्ञान में आई तो नगरपालिका ने नोटिस जारी खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वहां मकान बनाने वालों ने इसे हलके में लिया। उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा ने अपनी तैनाती के बाद इसे गंभीरता से लिया और संबंधित लोगों को बुलाकर मकान खाली कर ध्वस्त करने की चेतावनी दी और नए सिरे से नोटिस जारी कर दिए। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने मस्जिद को खाली कर उसे तोड़ना शुरू कर दिया। नोटिस की मियाद समाप्त होने के बाद भी मकानों को लेकर नगर पालिका अभी तक कोई निर्णय नहीं ले सकी है।

शनिवार को चौथे दिन पुलिस, पीएससी व आरएएफ, एसडीएम, सीओ, प्रभारी निरीक्षक, ईओ दो जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मोहल्ला लक्ष्मनगंज पहुंच गए। वह पूरी तरह से मस्जिद ध्वस्त करने पहुंचे थे, लेकिन मस्जिद के लोगों ने स्वयं शाम तक तोड़ने का अनुरेाध किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मौजूदगी में मस्जिद द्वारा लगाए गए मजूदर उसे तोड़ते रहे। एसडीएम विनय मिश्रा ने मस्जिद के कर्ताधर्ताओं से कहा कि मस्जिद को शीघ्र ही तोड़े, चाहे इसके लिए मजूदर बढ़ाने पर। उन्होंने कहा कि अगर शाम तक मस्जिद नहीं टूटती है तो रविवार से नगर पालिका स्वयं मस्जिद तोड़ेगी। वहीं फोर्स व अधिकारियों को देखकर नगर पालिका की जमीन पर मकान बनाने वालें में दहशत भरा माहौल रहा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति