रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का किया स्वागत

रायपुर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय छग दौरे पर रायपुर पहुंचे. रायपुर विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अरुण देव गौतम ने उनका स्वागत किया.

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाह 22 जून को दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे. माना विमानतल से सीधे नवा रायपुर अटल नगर स्थित बंजारी सेक्टर-2 जाएंगे, जहां नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के रायपुर परिसर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे.

अमित शाह यहां से दोपहर 2.50 बजे होटल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचेंगे. यहां लंच कर दोपहर 3.15 बजे से 4.15 बजे तक एनएफएसयू और सीएफएसयू के परिसरों के उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद होटल मेफेयर रिसॉर्ट में शाम 4.20 से शाम 6.20 बजे बीच छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के डीजीपी और एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक करेंगे. देर शाम 6.30 से 8 बजे के बीच वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा की समीक्षा बैठक करेंगे. 22 जून को रात्रि विश्राम होटल मेफेयर में करेंगे.

दूसरे दिन 23 जून को सुबह 11.15 बजे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से बीएसएफ कैंप इरकभट्टी, नारायणपुर जाएंगे. अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ संवाद, ग्राम भ्रमण और बीएसएफ कैंप इरकभट्टी में दोपहर का भोजन करेंगे और कैंप में ही बीएसएफ के जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. अमित शाह करीब 3.30 बजे इरकभट्टी कैंप से रायपुर आएंगे और शाम 4.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति