नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन, युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ

जोधपुर

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, जोधपुर द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत रविवार को एक भव्य साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मादक पदार्थों के सेवन और तस्करी के खिलाफ जागरूकता फैलाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

एनसीबी पूरे देश में 12 से 26 जून 2025 तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मना रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना, उन्हें शिक्षित करना और नशा विरोधी सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।

जोधपुर जोनल कार्यालय द्वारा आयोजित इस साइक्लोथॉन में लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे, जिनमें पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह (आईपीएस), आईजीपी विकास कुमार सिंह (आईपीएस), डीसीपी आलोक श्रीवास्तव और राजर्षि राज, मारुधर ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकेश भारतीया, सेवानिवृत्त कर्नल बलदेव सिंह चौधरी, रेलवे अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बुनकर, विशेष लोक अभियोजक एम.एल. पारीक, सीबीआई अधिकारी एन.आर. डे सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारी शामिल थे।

उम्मेद स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जोनल निदेशक घनश्याम सोनी (आईआरएस) ने जनसमूह को संबोधित करते हुए मादक पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी और लोगों से ड्रग्स तस्करी की सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1933 का उपयोग करने की अपील की। इस दौरान आईजीपी विकास कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और युवाओं से समाज में बदलाव का अग्रदूत बनने का आह्वान किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति