बदायूं के नुमाइश मेले में लगी आग, सिलिंडर फटने से हुए धमाका

बदायूं

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ी घटना हो गई। गांधी मैदान में लगे नुमाइश मेले में भीषण आग लग गई। आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे सिलिंडर धमाकों के साथ फटे, जिससे दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। दमकल यूनिट ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शहर के गांधी ग्राउंड में नुमाइश मेला लगा है। यहां सोमवार सुबह एक दुकान में किसी तरह आग लग गई। आग ने नुमाइश मेले की 20 से अधिक दुकानों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग से दुकानें जल उठी। भीषण आग को देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल यूनिट ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

इधर, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन  किया है। आग से क्रॉकरी, खिलौने आदि दुकानों का सामान जला है। बताया गया है कि दुकानों में रखे सिलिंडर धमाकों के साथ फटे, जिससे दहशत फैल गई। आग लगने का कारण पता नहीं चला है। दुकानों को जलता देख महिला दुकानदार फफक कर रो पड़ीं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति