राजकुमार राव अब लॉर्ड्स में टीशर्ट लहराएंगे, सौरव गांगुली ने बायोपिक पर कही ये बात

कलकत्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के चेयरमैन रहे सौरव गांगुली की बायोपिक बनने की तैयारी शुरू हो चुकी है। लीड एक्टर से लेकर सपोर्टिंग कास्ट लगभग फाइनल है। सौरव गांगुली का किरदार बड़े पर्दे पर बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव निभाने वाले हैं। बायोपिक में उनकी भूमिका निभाने के लिए राजकुमार राव को सौरव गांगुली ने सही विकल्प बताया है। यह फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। बहुत सारी चीजें फिल्म को लेकर तय हो चुकी हैं।

साल 1992 से 2008 तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने और लंबे समय तक कप्तानी करने वाले सौरव गांगुली ने 'पीटीआई भाषा' से बातचीत में कहा, "यह अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। प्री-प्रोडक्शन, कहानी लेखन और पटकथा तैयार करने में काफी समय लगता है। और शूटिंग में इतना समय नहीं लगता। यह लगभग तीन महीने का समय लेती है और फिर पोस्ट-प्रोडक्शन में समय लगता है।" सौरव गांगुली की बायोपिक में लॉर्ड्स की बालकनी वाला आइकॉनिक मोमेंट भी नजर आएगा, जिसमें दादा ने वनडे सीरीज जीतने के बाद लॉर्ड्स में अपनी टीशर्ट हवा में लहरायी थी।

गांगुली ने खुद इस परियोजना को प्रमुखता देने के सुझाव को खारिज कर दिया। उन्होंने टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में 18,575 रन बनाए हैं और 38 शतक लगाए हैं। भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में गिने जाने वाले गांगुली ने कहा, "मुझे लगता है कि सही व्यक्ति यह काम कर रहा है… मैं उनकी हर चीज में मदद करूंगा।" निर्माताओं ने अभी तक फिल्म का आधिकारिक नाम और निर्देशक की घोषणा नहीं की है। राजकुमार राव एक बायोपिक में काम कर चुके हैं, जो श्रीकांत भोला के जीवन पर आधारित थी। वे जन्म से अंधे थे और उन्होंने देश और विदेश में पढ़ाई करके बड़ा बिजनेस खड़ा किया था।

admin

Related Posts

कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

  मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति