अपने 5वें सीजन के साथ लौट रहा शार्क टैंक इंडिया, पहला प्रोमो रिलीज

मुंबई

सोनी टीवी का फेमस बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया अपने 5वें सीजन के साथ लौट रहा है. वहीं, अब मेकर्स ने इस शो का पहला और मजेदार प्रोमो जारी कर दिया है. ये प्रोमो काफी फनी है, इसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. शार्क टैंक इंडिया सीजन 5  के ऐलान के बाद फैंस काफी खुश हैं.

शार्क टैंक इंडिया 5 का प्रोमो हुआ आउट
बता दें कि शार्क टैंक इंडिया सीजन 5  के मजेदार प्रोमो में इंडिया के कॉर्पोरेट में टॉक्सिक वर्क कल्चर का मजाक उड़ाया गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने प्रोमो के जरिए कंपनियों के सीईयो पर मजेदार तरीके से कटाक्ष किया है, जो अमीर बनने के लिए अपने कर्मचारियों से कड़ी मेहनत करवाते हैं.

शार्क टैंक इंडिया 5 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
सोनी टीवी के शो शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 (Shark Tank India 5) को लेकर किए लेटेस्ट पोस्ट में मेकर्स ने कैप्शन में लिखा – ‘वफादार बने रहें – अपने करोड़पति मालिकों को अरबपति बनाते रहें. शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 के रजिस्ट्रेशन अब खुले हैं, लेकिन रजिस्टर न करें.’ इस शो के लिए 25 जून यानी आज से ही शो के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं.

सोनी लिव पर होगा प्रीमियर
बता दें कि जल्द ही सोनी लिव पर शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 (Shark Tank India 5) का प्रीमियर होने वाला है. लेकिन फिलहाल मेकर्स ने इस शो के प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं किया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले रियलिटी शोज में शॉर्क टैंक इंडिया को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति