बांदा से बीजेपी के विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम से विवाद का मामला सियासी तूल पकड़ता दिखाई दे रहा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के बांदा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम से विवाद का मामला सियासी तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। इस मामले में विपक्षी दल सपा और कांग्रेस ने विधायक और पार्टी दोनों को घेरा है। उधर भाजपा विधायक ने भी अपना पक्ष रखा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा के बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी के मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “भाजपा राज में उप्र में ये हो क्या रहा है। भाजपाई इंजन बनाम डिब्बा हो रहा है। भाजपाई नेता बनाम अधिकारी हो रहा है। अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। सत्ता सजातीय बनाम आम समाज हो रहा है। भाजपाई बनाम ⁠बेरोज़गार युवा हो रहा है। भाजपाई बनाम किसान हो रहा है⁠। भाजपाई बनाम कारोबारी हो रहा है⁠⁠। भाजपाई बनाम महिला हो रहा है।”

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट लिखा कि यूपी में एक भाजपा विधायक हैं प्रकाश द्विवेदी, इन्हें बालू माफिया कहा जाता है। बालू माफिया’ भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी के दो ट्रक अवैध रूप से मौरंग लादकर जा रहे थे। रास्ते में एसडीएम अमित शुक्ला ने विधायक के ट्रक रोक लिए और थाने ले जाने लगे। इसकी जानकारी ‘बालू माफिया’ भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी को हुई। उन्होंने पहले फोन कर एसडीएम को धमकाया- ‘ट्रक मेरे हैं, तुरंत उन्हें छोड़ दो।’ एसडीएम ने ट्रक छोड़ने से मना किया। भाजपा विधायक ने फोन पर कहा- ‘वहीं रुको, अभी आकर तुम्हारी औकात दिखाता हूं।’

पोस्ट में आगे बताया कि भाजपा विधायक अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी से उतरते ही एसडीएम को दो तमाचे जड़ दिए। पास ही खड़े यूपी पुलिस के जवान ने बीच-बचाव किया तो विधायक जी ने उसे भी जमकर मारा। इस दौरान भाजपा विधायक भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे और आइंदा से ऐसी गलती करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यह पूरा मामला करीब एक घंटे चला, बाद में अधिकारियों ने विधायक से माफी मांगी और कहा आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। ये है भाजपा का गुंडाराज, जहां बालू माफिया खुलेआम अधिकारियों और यूपी पुलिस को पीट रहे हैं और अपना अवैध धंधा चला रहे हैं।

उधर भाजपा के विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मेरी कोई भी मारपीट की घटना नहीं हुई है। इसको लोग बेवजह फैला रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपनी पार्टी पर ध्यान देने की जरूरत है। जनता ने हमें चुना है। हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है। जहां भी गड़बड़ी होगी वहां डांटेंगे, हड़काएंगे, समझाया भी जाएगा। दुबक कर घर में नहीं बैठेंगे। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। सपा के लोग इस घटना में भाषण न दें। उनकी सत्ता में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में सीओ को बोनट में बैठकर घुमाया उन्हें यह कहने का अधिकार नहीं है। 2012 से 2017 के बीच में उनकी सरकार थी। वह अपना आचरण देखें। जनता ने उन्हें नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता ने एक बार नहीं दो-दो बार सत्ता में बैठाया है। यह जरूरी नहीं कि सारे अधिकारी ईमानदार हो। कुछ भ्रष्ट भी हो सकते है। वो अवैध वसूली कर सकते हैं। तो उसका जवाब हम देंगे। नौ साल से मैने खनन का काम अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से बंद कर दिया है। मेरी कोई भूमिका नहीं है। एसडीएम ने ओम नारायण व्यक्ति जो कि लीगल काम बोल्डर गिराने का करता है, एक चालक है। साइड नाम न देने के नाम इतना मारा कि हाथ टूट गया है। जो एंट्री नहीं देते उन्हें टारगेट करके उन्हें परेशान करते हैं। मेरा कहना है जिसके पास कागज न हो, उसके खिलाफ एक्शन लेने पर हमें कोई दिक्कत नहीं हैं। लेकिन कार्यवाही के नाम अवैध वसूली करना ठीक नहीं है। वसूली के लिए दबाव बनाना और उन्हें परेशान करना ठीक नहीं है। उसका हमने विरोध किया है। किसी के साथ मारपीट की घटना नहीं हुई है।

विधायक ने बताया कि एसडीएम ने ओम नारायण नामक व्यक्ति को साइड न देने के नाम पर इतना मारा गया कि उसका हाथ टूट गया। इसके अलावा जो इंट्री नहीं देते उन्हें टारगेट करके परेशान करते हैं। ज्ञात हो कि बांदा में मौरंग लदे ट्रक को छुड़ाने का विवाद भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी और एसडीएम के बीच हो गया। बताया जा रहा है कि काफी देर तक विवाद होता रहा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एसडीएम के वाहन चालक ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति