साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

52 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल 
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि बारिश का दौर शुरू हो गया है, इसलिए क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने मंगलवार को भोपाल के वार्ड 65 में जनसंपर्क किया और 52 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हमारा सतत प्रयास है कि जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने वार्ड 65 में आई.टी.आई. स्टाफ कैंपस में 5 लाख रुपए की लागत से निर्माण होने वाले सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान मौजूद आईटीआई के छात्रों से उन्होंने कहा कि आप देश का भविष्य है, इसलिए अपने अंदर स्किल डेवलप करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में उन्होंने एक पार्क का निर्माण भी कराया जाए। गौतम नगर की बस्ती में 14 लाख 88 हजार की लागत से आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गायत्री नगर में जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। आदर्श नगर में जनसंपर्क के दौरान रहवासियों ने पेयजल, स्ट्रीट की लाइट स्थिति से अवगत कराया। चाणक्यपुरी में 5 लाख 57 हजार रुपए की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा यह कार्य क्षेत्र की स्वच्छता व जनसुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। छत्रसाल नगर और भवानी धाम में जनसंपर्क कर रहवासियों की समस्याएं सुनी और त्वरित निराकरण किया। गीत बंगलो फेस- 5 में आरसीसी नाली और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया, जिसकी लागत 26 लाख रुपए है।

इंडस पार्क फेज 2 में पार्क के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया और रहवासियों की समस्याएं सुनी और पार्क में पौधारोपण भी किया।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति