मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग 25 हजार ईव्हीएम महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को देगा, दोनों आयोग के बीच हुआ एमओयू

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग 25 हजार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निर्वाचन के लिये किराये पर देगा। इस संबंध में मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के बीच एमओयू हुआ। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि सहयोगी संघवाद की अवधारणा के अनुरूप आयोग महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग की जरूरत अनुसार उन्हें ईव्हीएम उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को भी ईव्हीएम उपलब्ध करवाई गईं थी।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री दिनेश वाघमारे ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त का ईव्हीएम उपलब्ध कराने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक साथ स्थानीय निर्वाचन करवाना है, इसके लिये अत्यधिक संख्या में ईव्हीएम की जरूरत थी। श्री वाघमारे ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ईव्हीएम उपलब्ध कराने पर वे आसानी से निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री अभिषेक सिंह ने मध्यप्रदेश के स्थानीय निर्वाचन में उपयोग की जा रही ईव्हीएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक कंट्रोल यूनिट और तीन बैलेट यूनिट का कुल किराया 1000 रूपये होगा। महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग को कुल 25 हजार कंट्रोल यूनिट और 75 हजार बैलेट यूनिट उपलब्ध करवाई जायेंगी इनसे 2 करोड़ 50 लाख रूपये प्रतिभूति राशि के रूप में लिये जायेंगे। श्री सिंह ने बताया कि‍निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होते ही महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग तुरंत ईव्हीएम वापस करेंगे। एमओयू के क्रियान्वयन के लिये 4 वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम बनाई जायेगी, जिसमें 2 अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के एवं 2 अधिकारी महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग के होंगे। इस दौरान सचिव महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग श्री सुरेश काकाणी एवं राज्य निर्वाचन आयोग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति