रेलवे ने दी बड़ी राहत, सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के लगेंगे अतिरिक्त फेरे, इन स्टेशन से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल
यात्रियों की बढ़ती आवाजाही और यात्री भार को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने सूबेदारगंज और उधना के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Special Train) के 13-13 अतिरिक्त फेरे संचालित करने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन भोपाल रेल मंडल के प्रमुख स्टेशन बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी से होकर गुजरेगी, जिससे मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत और पश्चिम भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
 
7 जुलाई से 29 सितंबर तक चलेगी ट्रेन
ट्रेन 04155 सूबेदारगंज-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन सात जुलाई से 29 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी। यह ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह बीना रात 11 बजे पहुंचेगी, फिर अगले दिन रानी कमलापति रात 02 बजे और इटारसी रात 03:40 बजे पहुंचेगी। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे यह उधना स्टेशन पहुंचेगी।
 
सुबह साढ़े छह बजे रानी कमलापति आएगी
इसी प्रकार, ट्रेन 04156 उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आठ जुलाई से 30 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन उधना स्टेशन से शाम 4:30 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन यह इटारसी सुबह 4:25 बजे, रानी कमलापति सुबह 6:30 बजे और बीना सुबह 9:40 बजे पहुंचेगी। बुधवार रात 9 बजे यह सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति