शाजापुर, बालाघाट, अशोकनगर, शिवपुरी, पार्ढुना एवं राजगढ़ में अति भारी वर्षा होने की संभावना, मौसम विभाग ने चेताया

भोपाल
अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है। विशेषकर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के जिलों में भारी वर्षा हो रही है। शेष इलाकों में भी छिटपुट बौछारें पड़ रही हैं।

इसी क्रम में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उज्जैन में 53, सतना में 26, मलाजखंड में 14, नौगांव में 13, इंदौर में 10, उमरिया में आठ, रतलाम में छह, जबलपुर में पांच, भोपाल में चार और दमोह एवं सागर में दो मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बुधवार को शाजापुर, बालाघाट, अशोकनगर, शिवपुरी, पार्ढुना एवं राजगढ़ में अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलाजखंड में 74, उमरिया 56.8, शिवपुरी 48, नर्मदापुरम में 45.1, नौगांव 44.2, मंडला 34.6, नरसिंहपुर 33, जबलपुर 28.8, पचमढ़ी 23.2, खरगोन 18.8, गुना में 10.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञानी अभिलाष श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तरी ओडिशा से होकर जा रही है।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवात के प्रभाव से ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन संभाग के जिलों में अच्छी वर्षा हो रही है। शेष क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति