युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्व-रोजगार आधारित विकास का विजन अब जमीनी स्तर पर हो रहा साकार

भोपाल 
प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्व-रोजगार आधारित विकास का विजन अब जमीनी स्तर पर साकार हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को न केवल आर्थिक सहायता मिले , बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन, प्रेरणा और सम्मान का भी अवसर मिले ताकि वे नियोक्ता की भूमिका में आगे बढ़ें। बैतूल के श्री रोहित यादव भी ऐसे ही युवाओं में हैं , जिन्होंने न केवल स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ किया, बल्कि दूसरों को रोज़गार देने का मार्ग भी प्रशसस्त किया। रोहित को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 11 लाख रुपये का ऋण मिला, जिसमें सरकार द्वारा लगभग 3.5 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई। इस आर्थिक संबल ने उन्हें 'कान्हा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज' के रूप में दुग्ध एटीएम व्यवसाय शुरू करने की प्रेरणा दी।

छह डिलीवरी वाहनों और पाँच मिल्क वेंडिंग मशीनों के साथ उनका टर्नओवर अब प्रति माह 9 लाख रुपये से अधिक है और वे 10 अन्य युवाओं को भी प्रत्यक्ष रूप से रोज़गार दे रहे हैं। नवाचार और गुणवत्ता के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें उपभोक्ताओं के बीच भरोसे का नाम बना दिया है। उन्होंने अपनी डेयरी से वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का कार्य भी शुरू किया है , जिससे आय का अतिरिक्त स्रोत जुड़ गया है।

रोहित का मानना है कि सरकार द्वारा मिली मदद उनके लिए केवल वित्तीय सहयोग नहीं थी , बल्कि यह विश्वास था कि "सरकार को हम पर भरोसा है। रोहित मानते हैं कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो स्व-रोजगार आधारित सोच विकसित हुई है, उसने हम जैसे युवाओं को आत्मनिर्भरता और गरिमा के साथ जीवन जीने की दिशा दी है। रोहित कहते हैं कि मैं मुख्यमंत्री के विजन और इस नीति के लिए उनका आभार प्रकट करता हूं।

रोहित यादव जैसे सफल युवा 27 जून को रतलाम में होने वाली राइज 2025 में न केवल सम्मानित होंगे , बल्कि ऐसे अनेक युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बनेंगे जो प्रयासरत हैं, लेकिन अभी उन्हें दिशा और समर्थन की आवश्यकता है।

राइज 2025 ऐसा मंच बनेगा जो युवाओं के जज्बे, उनके आइडिया और नवीन तकनीक के प्रयोगों को साकार कर समाज एवं प्रदेश को नई पहचान देगा। साथ ही अन्य युवाओं को भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा। यह मंच कौशल , नवाचार और धैर्य की शक्ति को रेखांकित करेगा। यह कॉन्क्लेव मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर युवा को अवसर मिले , हर विचार को उड़ान मिले और हर परिश्रम को पहचान मिले। लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम विभाग की योजनाएं इसी मंशा को दिशा देती हैं, जहाँ योजनाएं केवल कागज़ पर नहीं, बल्कि व्यवसाय और रोज़गार में तब्दील होती हैं। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति